Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Ganja smuggler’s property worth Rs 1.50 crore frozen in Bilaspur | बिलासपुर में गांजा बेचकर 1.50 करोड़ की प्रापर्टी बनाई: पत्नी-प्रेमिका के नाम मकान खरीदे; कोर्ट के आदेश के बाद संपत्ति फ्रीज – Bilaspur (Chhattisgarh) News
Breaking News

Ganja smuggler’s property worth Rs 1.50 crore frozen in Bilaspur | बिलासपुर में गांजा बेचकर 1.50 करोड़ की प्रापर्टी बनाई: पत्नी-प्रेमिका के नाम मकान खरीदे; कोर्ट के आदेश के बाद संपत्ति फ्रीज – Bilaspur (Chhattisgarh) News

By adminNovember 14, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
img 20251114 wa00111763076468 1 1763086993
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


पुलिस ने गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनकी प्रापर्टी को भी जब्त किया था।

बिलासपुर में कोर्ट के आदेश के बाद 3 गांजा तस्करों की 1.50 करोड़ की प्रापर्टी फ्रीज की गई है। आरोपियों ने गांजा बेचकर अवैध कमाई से मकान और प्लाट खरीदे थे। जांच में ये बात भी सामने आई है कि एक आरोपी ने अपनी पत्नी और प्रेमिका के नाम से आलीशान मकान बनाए थ

.

मामला सकरी थाना क्षेत्र का है। गांजा तस्करों के जब्त प्रापर्टी को मुंबई के सफेमा कोर्ट ने भी अवैध माना है। पुलिस ने सकरी और सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में एनडीपीएस की कार्रवाई के बाद तीन आरोपियों की संपत्ति कुर्क की थी।

कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद संपत्ति नशे के अवैध कारोबार से अर्जित करना पाया। जिसके बाद दोनों मामलों में कुल 1.50 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति फ्रीज करने का आदेश दिया है।

पुलिस की जांच में आरोपियों की आय का कोई साधन नहीं मिला।

पुलिस की जांच में आरोपियों की आय का कोई साधन नहीं मिला।

नशे के अवैध कारोबार से बनाए आलीशान मकान

एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-एफ के तहत दो मामलों में संपत्ति कुर्क कर पुलिस ने प्रकरण सफेमा कोर्ट भेजा था। इसमें सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के गांजा तस्करी व बेचने वाले आरोपी अजय चक्रवर्ती की संपत्ति कुर्क की थी। उसने नशे के अवैध कारोबार से 1.20 करोड़ के दो आलीशान मकान बनाए थे।

वहीं सकरी पुलिस ने चोरभट्ठी से गांजा बेचने वाली क्रांति पांडे और गांजा सप्लायर दीपक गंडा 15 लाख का मकान और 21 लाख का प्लाट कुर्क किया था। दोनों मामले मुंबई सफेमा कोर्ट भेजे गए थे। कोर्ट ने तीन तस्करों के 1.50 करोड़ रुपए कीमती दो मकान, प्लाट को फ्रीज करने का आदेश दिया है।

गांजा देते और लेते पकड़े गए थे विक्रेता व तस्कर

सकरी पुलिस ने गांजे का कारोबार करने वाली चोरभट्ठी खुर्द निवासी कांति पांडे व सप्लायर दीपक गंडा को लेनदेन करते हुए पकड़ा था। महिला से गांजा और सप्लायर से कैश बरामद हुआ था।

कार्रवाई की बाद जब संपत्ति की जांच की गई तो 15 लाख का मकान व 21 लाख रुपए कीमती प्लॉट पुलिस को मिला था। वहीं दीपक से गांजा सप्लाई करने के बाद प्राप्त की गई ढाई लाख रुपए कैश जब्त हुई थी।

चक्रवर्ती ने पत्नी व प्रेमिका के नाम पर खरीदी थी संपत्ति

सिरगिट्टी पुलिस ने क्षेत्र के गांजा कारोबारी अजय चक्रवर्ती को गांजा परिवहन के मामले में पकड़ा था। उसके खिलाफ मध्यप्रदेश के जबलपुर में भी एनडीपीएस के अपराध दर्ज थे।

संपत्ति की जांच मे पुलिस को पत्नी और प्रेमिका के नाम सिरगिट्टी आवास पारा व टिकरापारा में 1.20 करोड़ की संपत्ति जब्त कर सफेमा भेजा था।

आरोपियों ने गांजा बेचकर अवैध कमाई से मकान बनवाए और प्लाट भी खरीदे।

आरोपियों ने गांजा बेचकर अवैध कमाई से मकान बनवाए और प्लाट भी खरीदे।

दोनों विवेचकों को एसएसपी ने दिया कैश रिवार्ड

दोनों कार्रवाइयों में सकरी थाना के एएसआई सुरेंद्र तिवारी और सिरगिट्टी थाना के हवलदार प्रभाकर सिंह ने विवेचना की थी। दोनों मामलों में उत्कृष्ट व सटीक विवेचना के कारण सफेमा ने पुलिस की पूरी कार्रवाई को वैद्य माना है। दोनों विवेचकों को उनके बेहतरीन विवेचना के लिए एसएसपी ने उन्हें 500-500 रुपए कैश रिवार्ड से पुरस्कृत किया है।

अब तक 7 केस में 20 आरोपियों की 7.50 करोड़ की संपत्ति जब्त

बिलासपुर पुलिस ने अब तक जिले में गांजा व नशीली दवा के कारोबार व तस्करी से जुड़े 7 मामलों में कुल 20 आरोपियों की संपत्ति कुर्क हो चुकी है। इन सभी मामलों पर सफेमा कोर्ट पेश किए गए साक्ष्यों के आधार पर संपत्ति नशे के अवैध कारोबार से कमाई का होना पाया गया है।

कोर्ट अब तक 7.50 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त कर चुका है। संपत्ति जब्त करने के मामले में बिलासपुर पूरे छत्तीसगढ़ में सबसे आगे हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Raipur Doctor Duped Rs 1.25 Cr

May 15, 2026

निगम के 22 प्लेसमेंट कर्मियों को अनुकंपा नियुक्ति मिली:डिप्टी सीएम ने दिए थे आदेश, कमिश्नर ने निरस्त किए; अब हाईकोर्ट से मिली राहत

May 15, 2026

जांजगीर-चांपा में अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई:जिला प्रशासन ने 5 हाईवा वाहन जब्त किए, दो ड्राइवर पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

May 15, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070518
Views Today : 78
Views Last 7 days : 1090
Views Last 30 days : 3706
Total views : 91877
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.