राजधानी की सेंट्रल जेल में गैंगवार की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। जेल के भीतर मारपीट, ब्लेड-बाजी और जानलेवा हमलों का सिलसिला लगातार जारी है।
.
ताजा मामला बहुचर्चित यश शर्मा हत्याकांड से जुड़ा सामने आया है, जिसमें केस के मुख्य गवाह कुशाल तोलानी पर जेल के अंदर चाकू से जानलेवा हमला किया गया।

रायपुर सेंट्रल जेल।
जानकारी के अनुसार, कुशाल तोलानी को प्रतिबंधित धाराओं से जुड़े एक मामले में सिर्फ एक दिन के लिए सेंट्रल जेल लाया गया था। इसी दौरान उस पर हमला कर दिया गया।
आरोप है कि यश शर्मा हत्याकांड के आरोपियों ने पहले से साजिश रचकर जेल के भीतर यह हमला करवाया, ताकि मुख्य गवाह को डराया-धमकाया जा सके और वह कोर्ट में बयान न दे सके। जेल प्रबंधन के अधिकारी मामलें में जवाब नहीं दे रहे है।
एनडीपीएस मामले में बंद कैदी ने किया हमला
बताया जा रहा है कि हमला करने वाला कैदी एनडीपीएस एक्ट में सजा काट रहा है। उसने अचानक कुशाल तोलानी पर चाकू से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जेल प्रशासन ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद जेल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
इस वारदात ने एक बार फिर जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित पक्ष की ओर से इस पूरे मामले की लिखित शिकायत कलेक्टर और एसएसपी को दी गई है।

पूर्व में कांग्रेस नेता पर भी जेल भी धारदार हथियार से हमला हो चुका हे।
पूर्व में भी हो चुकी घटना
जेल में बंदी पर हमला होने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व भी कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला हो चुका है। इसी तरह से कुनबी समाज के पदाधिकारी श्याम देशमुख से भी मारपीट हो चुकी है। इन मामलों की जांच भी पेडिंग है।

मारपीट होने के बाद कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित ने समाज के सदस्यों के साथ मिलकर प्रदर्शन किया था।
कुनबी समाज के पदाधिकारी श्याम देशमुख ने जेल के शिक्षक नेतराम नाकतोड़े के उपर बंदियों के साथ मिलकर मारपीट का आरोप लगाया था।
देशमुख ने समाज के पदाधिकारियों के साथ मिलकर गंज थाना में जाकर शिकायत की और कार्रवाई ना होने पर प्रदर्शन भी किया था। प्रदर्शन के बाद भी अब तक जेल शिक्षक नाकतोड़े और मारपीट करने वाले बंदियों के खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं हुई है।
<
