टॉप न्यूज़

सरपंचों ने भुगतान-मानदेय समेत 6 मांगों को लेकर जताई नाराजगी:मनेंद्रगढ़ में कलेक्टर से मिलने की जिद, चैंबर के बाहर धरने पर बैठे जिलाध्यक्ष




मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले के सरपंचों ने अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर संतन जांगड़े से मुलाकात की। सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष लालसाय मरावी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपा, लेकिन बैठक के बाद भी सरपंच प्रशासन के रवैये से असंतुष्ट नजर आए। कलेक्ट्रेट पहुंचने पर सरपंचों को करीब दो घंटे तक कलेक्टर से मिलने का इंतजार करना पड़ा। पहले उन्हें अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने के लिए कहा गया, लेकिन सरपंच सीधे कलेक्टर से ही चर्चा करने पर अड़े रहे। इसी बात से नाराज होकर जिलाध्यक्ष लालसाय मरावी कलेक्टर चैंबर के बाहर जमीन पर धरने पर बैठ गए। बाद में कलेक्टर ने प्रतिनिधिमंडल को चैंबर में बुलाकर उनकी समस्याएं सुनीं। निर्माण कार्य, भुगतान और मानदेय समेत छह प्रमुख मांगें सरपंच संघ ने ग्राम पंचायतों के लंबित निर्माण कार्यों को मंजूरी देने, मनरेगा मजदूरी और डीएमएफ मद के बकाया भुगतान का जल्द निराकरण, सरपंच-पंचों का चार माह से लंबित मानदेय जारी करने, मनोनीत सरपंचों की नियुक्ति करने और वर्ष में कम से कम तीन बार कलेक्टर और सरपंचों की संयुक्त बैठक आयोजित करने की मांग उठाई। विकास कार्य प्रभावित होने का लगाया आरोप सरपंचों का कहना है कि लंबित भुगतान के कारण ग्राम पंचायतों के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उनका आरोप है कि कई योजनाओं का पैसा समय पर नहीं मिलने से पंचायतों का संचालन मुश्किल हो गया है। कई बार मांग उठाने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। कलेक्टर ने दिया कार्रवाई का आश्वासन कलेक्टर संतन जांगड़े ने प्रतिनिधिमंडल की समस्याएं सुनने के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। ठोस फैसला नहीं मिलने से नाराज सरपंच बैठक के बाद सरपंचों ने कहा कि उन्हें कोई ठोस निर्णय या स्पष्ट समयसीमा नहीं मिली। सरपंच संघ ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आगे आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button