![]()
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन से होकर गुजरने वाली चार ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है। यह बदलाव पूर्व तटीय रेलवे, खुर्दा रोड मंडल के राज आठगढ़ स्टेशन पर तीसरी और चौथी लाइन के कमीशनिंग के लिए चल रहे नॉन-इंटरमॉडलिंग कार्य के कारण किया गया है
.
इस दौरान यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। जानकारी के मुताबिक, 11 से 19 दिसंबर तक पुरी से चलने वाली गाड़ी संख्या 18426 पुरी-दुर्ग एक्सप्रेस अब खुर्दा रोड-विजयनगरम-रायगड़ा-टिटिलागढ़-लखौली होते हुए दुर्ग पहुंचेगी।
इसी तरह, 11 से 19 दिसंबर तक दुर्ग से चलने वाली गाड़ी संख्या 18425 दुर्ग-पुरी एक्सप्रेस लखौली-टिटिलागढ़-रायगड़ा-विजयनगरम-खुर्दा रोड के परिवर्तित मार्ग से पुरी जाएगी। 12, 13 और 16 दिसंबर को विशाखापट्टनम से चलने वाली गाड़ी संख्या 20807 विशाखापट्टनम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस का रूट भी बदला गया है।
यह ट्रेन विजयनगरम-रायगड़ा-संबलपुर-झारसुगुड़ा रोड-ईब होकर अमृतसर पहुंचेगी। वहीं, 10, 13, 14 और 17 दिसंबर को अमृतसर से चलने वाली गाड़ी संख्या 20808 अमृतसर-विशाखापट्टनम हीराकुंड एक्सप्रेस ईब-झारसुगुड़ा रोड-संबलपुर-रायगड़ा-विजयनगरम के रास्ते विशाखापट्टनम जाएगी।
<
