Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Former shop staff set businessman’s car on fire..VIDEO | दुकान के पूर्व-स्टाफ ने व्यापारी की कार में लगाई आग..VIDEO: पुरानी रंजिश में वारदात, पेट्रोल डालकर फूंकी गाड़ी; 2 गिरफ्तार – Korba News
Breaking News

Former shop staff set businessman’s car on fire..VIDEO | दुकान के पूर्व-स्टाफ ने व्यापारी की कार में लगाई आग..VIDEO: पुरानी रंजिश में वारदात, पेट्रोल डालकर फूंकी गाड़ी; 2 गिरफ्तार – Korba News

By adminDecember 17, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 114 7 1765952128
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोरबा के दर्री मुख्य मार्ग पर बदमाशों ने एक व्यापारी की कार को पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। 16 दिसंबर की रात तीन बदमाश लड़के गाली गलौज किए फिर कार में पेट्रोल डालकर माचिस मार दिया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का ह

.

पुलिस ने दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को पकड़ लिया है। जांच में सामने आया कि यह घटना आशीष अग्रवाल की दुकान में पहले काम करने वाले युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते अंजाम दिया है। दुकान संचालक के साथ उनका किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

डिब्बे से पेट्रोल निकालकर कार पर छिड़का

पुलिस के मुताबिक, यह घटना व्यापारी के घर के बाहर खड़ी कार के साथ हुई, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

बताया गया कि दर्री मुख्य मार्ग पर आशीष अग्रवाल का थोक राशन का दुकान है। 16 दिसंबर को दुकान बंद होने के कारण उन्होंने अपनी कार दुकान के बाहर खड़ी की थी। देर रात तीन युवक पैदल आए, उनमें से एक ने डिब्बे से पेट्रोल निकालकर कार पर छिड़का और माचिस से आग लगाकर फरार हो गए।

कोरबा के दर्री मुख्य मार्ग पर यह घटना हुई।

कोरबा के दर्री मुख्य मार्ग पर यह घटना हुई।

2 गिरफ्तार, 1 आरोपी की तलाश जारी

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने रामसागर पारा निवासी शिव बंजारे उर्फ दिल्ली (24 साल) और चंदन गोड (23 साल) को गिरफ्तार किया है। वहीं, संतोष केवट उर्फ मोटू की तलाश जारी है।

फुटेज में युवक अपशब्दों का प्रयोग करते हुए दुकान संचालक को धमकाते भी नजर आए हैं। पकड़े गए चंदन गोड को आदतन अपराधी बताया गया है, जो पहले भी कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है और कुछ माह पहले ही मुंबई से कोरबा आया था।

कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने पुष्टि की है कि इस मामले में दो युवकों को हिरासत में लिया गया है और एक की तलाश जारी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

IPL में मुफ्त सुविधाएं देने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल:सुशील आनंद शुक्ला बोले-बिजली, पानी, पुलिस सब सरकार दे रही,बदले में छत्तीसगढ़ को क्या मिला?

May 13, 2026

कोरबा के जंगल में पेड़ से लटका मिला नर कंकाल:मार्च से लापता मान सिंह के रूप में पहचान, पुलिस जांच में जुटी

May 13, 2026

आबकारी विभाग का झोलाछाप डॉक्टर के घर छापा:104 शराब की बोतलें जब्त, किराना-दुकान की आड़ में चल रहा था अवैध शराब कारोबार, आरोपी गिरफ्तार

May 13, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070270
Views Today : 169
Views Last 7 days : 780
Views Last 30 days : 3499
Total views : 91471
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.