Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Former Assembly Deputy Speaker Banwari Lal Agarwal passes away | पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष बनवारी लाल अग्रवाल का निधन: लंबे समय से थे बीमार, अंतिम यात्रा में मंत्री-विधायक सहित कई नेता शामिल – Korba News
Breaking News

Former Assembly Deputy Speaker Banwari Lal Agarwal passes away | पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष बनवारी लाल अग्रवाल का निधन: लंबे समय से थे बीमार, अंतिम यात्रा में मंत्री-विधायक सहित कई नेता शामिल – Korba News

By adminOctober 16, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
51449c64 2a58 474e b59a a6516437261b 1760613265484
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता बनवारी लाल अग्रवाल का 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनका निधन कोरबा के दुरपा रोड स्थित पुरानी बस्ती निवास पर हुआ। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। परिजनों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से

.

उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, और भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। सबने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी और कंधा देकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

d24516bb ec5a 447a 8992 a2e9b867db78 1760613265484

कोरबा में हुआ था जन्म

बनवारी लाल अग्रवाल का जन्म 1 मई 1947 को हुआ था। उनका जन्म कोरबा जिले के ग्राम जपेली में हुआ था। प्रारंभिक शिक्षा के बाद उन्होंने रायपुर विश्वविद्यालय से एमएससी, बीएड और एलएलबी की डिग्री हासिल की और और वकालत को अपना पेशा बनाया। उन्होंने समाज के कमजोर वर्गों के लिए कार्य किया।

छात्र जीवन से ही RSS से जुड़े

छात्र जीवन से ही वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े थे। उन्होंने अपना जीवन संगठन, समाज और शिक्षा के प्रति समर्पित किया। उन्होंने शिक्षक के रूप में छत्तीसगढ़ उच्चतर माध्यमिक शाला बिलासपुर और सावन पब्लिक स्कूल, नई दिल्ली में अपनी सेवाएं दीं।

जनसंघ के समय में शुरू की राजनीति

उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत जनसंघ के समय में की थी। 1990 के दशक में वे बिलासपुर भाजपा कमेटी के संगठन महामंत्री बने। इसके बाद उन्होंने कोरबा विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया। वे 1993 में पहली बार कटघोरा विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुए और 1998 और 2003 में भी पुनः चुने गए।

विधानसभा में अपने कार्यकाल के दौरान, वे लोकलेखा समिति, प्रश्न एवं संदर्भ समिति, आवास समिति और कार्य मंत्रणा समिति सहित कई महत्वपूर्ण समितियों के सदस्य रहे। उन्हें छत्तीसगढ़ विधानसभा का उपाध्यक्ष बनने का अवसर भी मिला।

भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष भी रहे

वे भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष और अनुशासन समिति के सदस्य भी रहे। उनकी छवि एक सादे, ईमानदार और जनसेवक नेता की थी। कोरबा और कटघोरा क्षेत्र में वे बेहद लोकप्रिय रहे और गरीब, मजदूर और किसानों के हक में हमेशा आवाज उठाई।

राजनीति के साथ-साथ वे शैक्षणिक और सामाजिक संगठनों जैसे सरस्वती शिशु मंदिर, रोटरी क्लब और लायंस क्लब से भी जुड़े रहे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Teak smuggling racket busted, wood worth Rs 7.50 lakh seized

April 28, 2026

पोंड़ी बाइपास सड़क का निर्माण कार्य जल्द पूरा करें

April 28, 2026

आधार केवाईसी कराने गए ग्रामीण के घर में चोरी

April 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069026
Views Today : 36
Views Last 7 days : 937
Views Last 30 days : 4088
Total views : 90020
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.