Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » FIR against woman who beat up school girl | स्कूली छात्रा को पीटने वाली महिला पर FIR: पति से अफेयर के शक में मारपीट की, मां की शिकायत के बाद मामला दर्ज – Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News
Breaking News

FIR against woman who beat up school girl | स्कूली छात्रा को पीटने वाली महिला पर FIR: पति से अफेयर के शक में मारपीट की, मां की शिकायत के बाद मामला दर्ज – Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News

By adminJanuary 11, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 136 1 1768118479
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले में नाबालिग स्कूली छात्रा से मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पीड़ित छात्रा की मां की शिकायत पर पीटने वाली आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामला जनकपुर थाना क्षेत्र का है।

.

यह घटना 6 जनवरी की शाम की है। महिला ने अपने पति से अफेयर के शक में स्कूली छात्रा की पिटाई कर दी थी। महिला का आरोप है कि नाबालिग छात्रा उसके पति से कॉल पर बातें करती थी, मना करने पर भी वह नहीं मानी, इसलिए पीट दिया। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की।

मारपीट के दौरान लोगों की भीड़ लग गई थी। बचाव में छात्रा ने भी महिला के बाल खींचे।

मारपीट के दौरान लोगों की भीड़ लग गई थी। बचाव में छात्रा ने भी महिला के बाल खींचे।

गाली गलौज कर मारपीट की

नाबालिग छात्रा स्कूल से पढ़ाई कर घर लौट रही थी, तभी जनकपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास एक महिला ने उसे रोका। महिला ने पहले छात्रा को गाली-गलौज की और फिर सड़क पर ही उसके साथ मारपीट की। छात्रा के चेहरे और शरीर पर चोट के निशान भी आए थे।

इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था, जिसके बाद यह मामला सुर्खियों में आया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला छात्रा को बेरहमी से पीट रही है और मौके पर कुछ मौजूद लोग तमाशबीन बने हुए हैं।

छात्रा के चेहरे पर कई जगह नाखून के निशान

घटना के दौरान महिला और छात्रा के बीच जमकर झूमाझटकी हुई। इस मारपीट में छात्रा के चेहरे पर कई जगह नाखून के निशान आ गए। यह घटना सार्वजनिक स्थान (बीच बाजार) पर हुई, जिसके चलते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया। सूचना मिलने पर जनकपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस महिला को थाने लेकर आई, जबकि छात्रा घटना स्थल से चली गई थी।

bbd6fd5a 89cc 4a4e 9e46 51ccad98d027 1768117898699

जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई

पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर जनकपुर थाने में आरोपी महिला के खिलाफ अपराध क्रमांक 3/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296, 351 (3), 115 (2, 3, 5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

आरोपी महिला ने पुलिस को बताया है कि वह छात्रा द्वारा उसके पति से बातचीत करने से नाराज़ थी, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी भी स्थिति में नाबालिग के साथ इस तरह की हिंसा एक गंभीर अपराध है और दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

भूपेश बघेल बोले- किसान खाद-बीज के लिए परेशान:शिकायतों के बीच सहकारी समितियों का लिया जायजा, DAP की कमी पर सरकार को घेरा

June 16, 2026

महापौर बोलीं- ठेकेदार ही नहीं, लापरवाह-अफसरों पर भी हो कार्रवाई:समीक्षा बैठक में अधिकारियों को लगाई फटकार, करबला तालाब परियोजना पर नाराजगी

June 16, 2026

छत्तीसगढ़ में मानसून पर ब्रेक, एंट्री से पहले थमी रफ्तार:5 दिन तेज बारिश के आसार, कई जिलों में 50 किमी की रफ्तार से चल सकती है हवा

June 16, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074316
Views Today : 802
Views Last 7 days : 5333
Views Last 30 days : 9659
Total views : 101859
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.