![]()
बिलासपुर| छत्तीसगढ़ कर्मचारी- अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय निकाय के आह्वान पर बिलासपुर संभाग की बैठक गुरुवार को जल संसाधन परिसर स्थित प्रार्थना सभा भवन में हुई। इसमें फेडरेशन द्वारा प्रस्तावित 29 से 31 दिसंबर तक दिनी कलम बंद हड़ताल को सफल बनाने रणनीति
.
जिला संयोजक डॉ. बीपी सोनी व जिला महासचिव किशोर शर्मा ने बताया कि आंदोलन की सफलता के लिए सभी जिलों में कार्यालयों व विद्यालयों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। बैठक में प्रांतीय पदाधिकारी रोहित तिवारी, संजय सिंह, पंकज पांडे, राजेंद्र दवे, पी.आर. यादव, सुनील कौशिक, अरुण तिवारी ने भी विचार रखे। आभार प्रदर्शन राजेश पांडे ने किया। इस अवसर पर अरुण पांडे, अजय जायसवाल, चंद्रशेखर पांडे, रजनीकांत, प्रवीण गुप्ता, आकाश राय, रामकृष्ण वैष्णव, सचिन तिवारी आदि मौजूद रहे।
<
