Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Father Hides Sons Body in Well
Breaking News

Father Hides Sons Body in Well

By adminApril 11, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
gifs18 10 1775918437
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


नशे की आदतों से परेशान होकर बेटे की हत्या, पिता ने शव बोरी में भरकर कुएं में फेंका

महासमुंद जिले में छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की पत्थर के सील से वार कर हत्या कर दी, जबकि वारदात के बाद घर पहुंचे पिता ने घटना की सूचना पुलिस को देने के बजाय सबूत छिपाने के लिए शव को एक बोरी में भरा। इसके बाद, वे शव को मोटरसाइकिल पर रखकर एक सुनसान इ

.

करीब एक महीने बाद यह मामला तब खुला जब एक कुएं में प्लास्टिक की बोरी में बंद शव मिला। शव को पानी में डूबा रखने के लिए उसके साथ पत्थर बांधा गया था।

पुलिस जांच में पता चला कि मृतक 27 वर्षीय सत्यानारायण ध्रुव था, जो पिछले कई दिनों से लापता था। पुलिस ने जब परिवार से कड़ाई से पूछताछ की तब हत्या का खुलासा हुआ।

अब पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि नाबालिग बेटे को बाल न्यायालय में पेश किया गया है।

comp 131775730328 1775918481
gifs16 8 1775918538
comp 171775730347 1775918577

अब जानिए पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, यह घटना 9 अप्रैल 2026 को सामने आई, जब यशवंत चंद्राकर के मुर्गी फार्म के पास जंगल से लगे लिफ्ट एरिगेशन के कुएं में एक युवक का शव बोरी में बंद मिला। शव को पानी में डूबा रखने के लिए उसके साथ पत्थर बांधा गया था।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस की जांच में शव की पहचान 27 वर्षीय सत्यानारायण ध्रुव के रूप में हुई, जो पिछले एक महीने से लापता था। पुलिस ने जब परिवार से सख्ती से पूछताछ की, तो पूरा मामला खुलकर सामने आ गया।

पुलिस के अनुसार, सत्यानारायण शराब का आदी था और अक्सर नशे की हालत में घर वालों के साथ मारपीट करता था।

f80cde75 2462 4c52 a774 3a8c42c930bf 1775915527112
399b6c98 db95 4993 a6df 4dc0b06924ab 1775915527113
0639458c 165a 4015 be31 2345a07ddf6d 1775915527112

छोटे भाई ने गुस्से में पत्थर के सिल से किया हमला

6 मार्च की रात भी वह अपनी मां से झगड़ रहा था। इसी दौरान घर में माहौल बिगड़ गया और छोटे भाई का गुस्सा फूट पड़ा। उसने घर में रखा पत्थर का सील उठाकर सत्यानारायण के सिर पर कई बार वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

कुछ देर बाद पिता महेश ध्रुव घर पहुंचे। बेटे की मौत देखकर उन्होंने पुलिस को खबर देने की बजाय मामला छिपाने का फैसला किया। फिर पिता और छोटे बेटे ने मिलकर शव को एक बोरी में भरा।

इसके बाद दोनों ने शव को मोटरसाइकिल पर रखा और एक सुनसान जगह ले जाकर कुएं में फेंक दिया ताकि किसी को शक न हो।

पुलिस ने आरोपी पिता महेश ध्रुव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। नाबालिग बेटे को बाल न्यायालय में पेश किया गया है।

…………………….

इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें

कुएं में बोरी में मिला युवक का शव:सिर-कंधे पर चोट के निशान, 20 से 25 दिन पुराना;महासमुंद पुलिस ने जताई हत्या की आशंका

comp 161775730241 1775918730

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में गुरुवार को कुएं से बोरी में भरा युवक का शव बरामद हुआ। सिर और कंधे पर चोट के निशान मिले। शव 20 से 25 दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई, जांच शुरू की। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र लभराखुर्द गांव का है। पढ़ें पूरी खबर….



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने निरीक्षकों की तैनाती:वैभव तेलीबांधा, राजेश संभालेंगे शारदा चौक जोन; आठ जोन में अफसरों का तबादला

April 11, 2026

दुर्ग पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाई:खुर्सीपार, सुपेला और नंदिनी नगर में 4 आरोपी गिरफ्तार, 4.75 किलो गांजा, शराब के साथ नकदी जब्त

April 11, 2026

बिलासपुर में 14 सप्ताह की वैक्सीन शॉर्टेज:15 दिन से सप्लाई बंद, अधिकारी बोले- अन्य टीके लगवाएं

April 11, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13486/119
samvad add RO. Nu. 13486/119
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

066922
Views Today : 145
Views Last 7 days : 1207
Views Last 30 days : 3352
Total views : 87832
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.