Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Fasting on the poor financial condition of Raipur Corporation | रायपुर निगम की बदहाल वित्तीय हालत पर उपवास: नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी बोले- कर्मचारियों का वेतन-पेंशन तक अटका, विकास कार्य पूरी तरह ठप – Raipur News
Breaking News

Fasting on the poor financial condition of Raipur Corporation | रायपुर निगम की बदहाल वित्तीय हालत पर उपवास: नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी बोले- कर्मचारियों का वेतन-पेंशन तक अटका, विकास कार्य पूरी तरह ठप – Raipur News

By adminDecember 11, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 12 10 at 65152 pm 2 1765384021
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


रायपुर नगर निगम की लगातार बिगड़ती वित्तीय स्थिति को लेकर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने निगम मुख्यालय में महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे एक दिवसीय उपवास रखा। तिवारी ने आरोप लगाया कि, निगम की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि कर्मचारियों का वेतन

.

तिवारी ने कहा कि, ट्रिपल इंजन सरकार के बड़े-बड़े दावों के बावजूद धरातल पर हालत बेहद दयनीय है। शहर के वार्डों में छोटे-छोटे विकास कार्य तक ठप पड़े हैं। पार्षद 50 हजार से 1 लाख रुपए तक के जरूरी कार्यों के लिए जोन अधिकारियों से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन पिछले 6 महीने से संधारण मद का एक भी रुपए जोनों तक नहीं पहुंचा। जिससे विकास पूरी तरह रुक गया है।

whatsapp image 2025 12 10 at 65152 pm 3 1765384057

अधोसंरचना मद में 100 करोड़ मिलने थे

नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि, रायपुर नगर निगम को अधोसंरचना मद में 100 करोड़ रुपए मिलने थे, लेकिन दिवाली के दौरान मात्र 7 करोड़ रुपए ही जारी हुए। जिस कारण अधोसंरचना से जुड़े कई पुराने कामों का भुगतान अब तक नहीं हो पाया।

भूमि–भवन रजिस्ट्री से मिलने वाले शेयर का 80 करोड़ रुपए और बार लाइसेंस से मिलने वाला 15 करोड़ रुपए भी निगम को नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि पिछले कई महीनों से किसी भी मद का पैसा नहीं आ रहा, जिसकी वजह से नगर निगम में पूरी तरह अव्यवस्था फैल चुकी है।

तिवारी ने कहा कि नगर निगम और राज्य सरकार दोनों “मदमस्त” हैं और जनता “त्रस्त”। नाली–पुलिया जैसे छोटे निर्माण कार्य तक नहीं हो पा रहे हैं। यही है ट्रिपल इंजन का मॉडल, जहाँ विकास का पहिया थम चुका है और कर्मचारियों को वेतन देने तक के लाले पड़े हुए हैं।

मंत्री ने प्रति वार्ड 50 लाख रुपए देने का आश्वासन दिया था

उन्होंने बताया कि यह सभी मांगें नगरी प्रशासन मंत्री के सामने भी रखी गई थीं। मंत्री ने प्रति वार्ड 50 लाख रुपए देने का आश्वासन दिया था और निगम ने प्रस्ताव भी भेज दिया है, पर अब तक कोई स्वीकृति नहीं मिली है। तिवारी ने सरकार से मांग की कि तुरंत राशि जारी कर शहर में रुके विकास कार्यों को पुनः शुरू कराया जाए।

यह उपवास दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक चला। इस दौरान पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे, प्रदेश कांग्रेस सचिव शिव सिंह ठाकुर, पार्षद जयश्री नायक, पार्षद शेख मुशीर, पार्षद बब्बी सोनकर, और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार:विश्रामपुरी मेले में मुलाकात के बाद शुरू हुआ शोषण, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

June 19, 2026

प्रदेश के 86 व्यावसायिक शिक्षकों की सर्विस समाप्त:विरोध में समग्र शिक्षा कार्यालय पहुंचे, NSUI संग प्रदर्शन; विभाग बोला- एक शैक्षणिक सत्र के लिए थी ज्वाइनिंग

June 19, 2026

900 रुपए के लेनदेन में युवक की हत्या:दुर्ग में बेरहमी से पिटाई सिर कुचलकर कुएं में फेंका, 7 नाबालिग गिरफ्तार

June 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074717
Views Today : 154
Views Last 7 days : 5642
Views Last 30 days : 9798
Total views : 102791
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.