Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Farmers from 19 villages surround the Collectorate in Durg. | दुर्ग में 19 गांवों के किसानों का कलेक्ट्रेट घेराव: किसान नेता ने आत्मदाह की कोशिश की, हाई टेंशन टावर मुआवजे की लंबित राशि पर आक्रोश – durg-bhilai News
Breaking News

Farmers from 19 villages surround the Collectorate in Durg. | दुर्ग में 19 गांवों के किसानों का कलेक्ट्रेट घेराव: किसान नेता ने आत्मदाह की कोशिश की, हाई टेंशन टावर मुआवजे की लंबित राशि पर आक्रोश – durg-bhilai News

By adminOctober 9, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
ac6e4dc7 6509 4518 9d2d c81e4e870e76 1760004581170
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


दुर्ग जिले के किसानों का मुआवजा भुगतान को लेकर कलेक्टोरेट घेराव

दुर्ग जिले के 19 गांवों के लगभग 1650 किसान 400 केवी ट्रांसमिशन टावर लाइन परियोजना में लंबित मुआवजा भुगतान की लंबे समय से मांग कर रहे थे। इन 19 गांव के सैकड़ों किसान गुरुवार को जिला कलेक्टोरेट का घेराव किया। किसानों का आरोप है कि प्रशासन मुआवजा वितरण

.

किसानों ने बताया कि उनके खेतों से गुजरने वाली हाई टेंशन लाइन परियोजना का मुआवजा अब तक नहीं मिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि तहसील कार्यालयों द्वारा बिना अधिसूचना, ग्रामसभा की सहमति या सर्वे रिपोर्ट के किसानों से जबरन हस्ताक्षर कराए जा रहे हैं, जो मुआवजा अधिनियम 2013 का उल्लंघन है।

किसानों के अनुसार, वे कई बार आंदोलन और आवेदन कर चुके हैं, लेकिन उन्हें केवल आश्वासन ही मिला है। उनकी मुख्य मांग है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से उनके प्रतिनिधिमंडल की सीधी मुलाकात करवाई जाए।

c0d84777 08f0 4667 b012 5c12cc12172e 1760004581170

किसान नेता ने किया आत्मदाह का प्रयास

घेराव के दौरान स्थिति तब तनावपूर्ण हो गई जब किसान नेता ढालेश साहू ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। हालांकि, अधिकारियों और पुलिस ने समय रहते उन्हें रोक लिया। इस घटना के बाद किसानों में भारी आक्रोश देखा गया और उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए किसानों के 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम अभिषेक अग्रवाल से चर्चा की। एडीएम ने मीडिया को बताया कि अधिकांश किसानों का मुआवजा तैयार है और राजस्व टीम गांव-गांव जाकर चेक वितरित कर रही है।

उन्होंने यह भी बताया कि जिन किसानों को अभी तक मुआवजा नहीं मिला है, उनके चेक भी तैयार हैं। किसान चाहें तो चेक एडीएम कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं या राजस्व टीम गांव में जाकर उनका वितरण करेगी।

56aa47ab e77c 49e5 b028 3085d521112a 1760004581170

किसानों की मांग पर एडीएम का जवाब किसानों की मांग थी कि टावर बेस का 200 प्रतिशत और राइट ऑफ वे का 30 प्रतिशत मुआवजा दिया जाए। एडीएम ने कहा कि मुआवजा पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन द्वारा तय दर पर ही मिलेगा, जैसा कि परियोजना के प्रारंभिक प्रकाशन में निर्धारित था। उन्होंने किसानों को विस्तृत पत्रक देने का आश्वासन दिया, जिसमें बताया जाएगा कि कितनी जमीन प्रभावित हुई और मुआवजा किस आधार पर तय किया गया।

सभी शंकाओं का समाधान करने के लिए सात दिन बाद पुनः बैठक बुलाई जाएगी। एडीएम ने कहा कि शासन से मुआवजा राशि पूरी तरह प्राप्त हो चुकी है और किसी तरह की कमी नहीं है। किसानों ने फिलहाल आंदोलन स्थगित कर किया।

313e598b 6caf 426b 916a 9dc8c44cd7eb 1760004581170
3b6a0fbb 19ae 4832 a96c d587a25196b7 1760004581171
0651f365 25b4 4246 8c06 f00ad42da40d 1760004581171
09b959f8 4c03 4302 ad7c dd17c5d770cb 1760004581171



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

लोरमी पानी टंकी का वाल्व लीक,5 लाख लीटर पानी बहा:घरों-सड़कों पर भरा पानी,8 वार्डों में पानी की सप्लाई बाधित,8 हजार लोग प्रभावित,मरम्मत जारी

June 16, 2026

कोरबा के ग्रीन जोन में कब्जे का आरोप:पेड़ काटकर हो रही प्लाटिंग, निगम कर्मचारी पर मिलीभगत के भी आरोप

June 16, 2026

13 लाख का कच्चा आयरन जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार:रायगढ़ में प्लांट में खपाने की थी तैयारी, कागजात नहीं दिखा सके आरोपी

June 16, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074323
Views Today : 829
Views Last 7 days : 5360
Views Last 30 days : 9686
Total views : 101886
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.