Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Fake power of attorney made in the name of deceased in Jashpur | जशपुर में मृतक के नाम बना फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी: भू-माफियाओं ने जमीन बेचने की कोशिश की, 2 गिरफ्तार – Jashpur News
Breaking News

Fake power of attorney made in the name of deceased in Jashpur | जशपुर में मृतक के नाम बना फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी: भू-माफियाओं ने जमीन बेचने की कोशिश की, 2 गिरफ्तार – Jashpur News

By adminSeptember 28, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
dd4c56e9 b914 4e25 987a 2ab715f6cddb 1758978621648
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


जशपुरनगर में भू-माफियाओं के एक गिरोह का खुलासा हुआ है। आरोपियों ने मृतक व्यक्ति के नाम पर फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनवाई थी। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि दो अन्य फरार हैं।

.

मामला कुनकुरी थाना क्षेत्र ते ग्राम गम्हरिया का है। जहां महेश राम ने पुलिस को बताया कि उनके पिता स्वर्गीय सोमरा राम का निधन साल 2014 में हो चुका था। भू-माफियाओं ने स्वर्गीय सोमरा राम के नाम पर ऋण पुस्तिका और भू-अभिलेख की डुप्लीकेट प्रतियां निकलवाईं।

इसके बाद एक फर्जी आधार कार्ड तैयार किया गया, जिसमें नाम तो सोमरा राम का था, लेकिन फोटो आरोपी अघनु राम का लगाया गया। आरोपी ने खुद को मृतक बताया और जमीन बेचने की कोशिश की।

आरोपी जितेंद्र कुमार शर्मा (34 साल) और अघनु राम (58 साल)

आरोपी जितेंद्र कुमार शर्मा (34 साल) और अघनु राम (58 साल)

आरोपी ने खुद को भी मृतक बताया

इसी फर्जी आधार कार्ड का उपयोग कर, आरोपी अघनु राम ने 3 नवंबर 2023 को खुद को मृतक सोमरा राम बताते हुए उप-पंजीयक कार्यालय कुनकुरी में पेश होकर आरोपी आनंद खलखो के नाम जमीन की खरीदी-बिक्री के लिए पावर ऑफ अटॉर्नी बनवा दी। महेश राम ने SP ऑफिस और कुनकुरी न्यायालय में परिवाद दायर किया है।

कोर्ट के आदेश और शिकायत की जांच के बाद कुनकुरी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471 और 120(बी) के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस जांच में जितेंद्र कुमार शर्मा, अघनु राम, आनंद खलखो और रामलाल की मिलीभगत से मृतक के नाम जाली दस्तावेज बनवाने की पुष्टि हुई।

जांच के बाद पुलिस ने जितेंद्र कुमार शर्मा (34 साल) और अघनु राम (58 साल) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। उनके कब्जे से फर्जी आधार कार्ड भी जब्त किया गया है। वहीं, आरोपी आनंद खलखो और रामलाल अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

युवक बोला-बादाम खाइए याद आ जाए तो मुझे बता दीजिए,VIDEO:बिलासपुर में महिला अधिकारी पर भड़का, नाम-ट्रांसफर से जुड़ी फाइल खो जाने पर था नाराज

April 18, 2026

दुर्घटना-बीमा क्लेम के लिए फर्जीवाड़ा, वकील-नोटरी पर FIR दर्ज:महिला बोली-मेरे नाम से फर्जी क्लेम केस बनाया, 5 वकील,नोटरी ने मिलकर पेश किया झूठा शपथ-पत्र

April 18, 2026

1000 रुपये के विवाद में बुजुर्ग की मौत,आरोपी गिरफ्तार:बलरामपुर में भैंसा बिक्री को लेकर हुआ झगड़ा,मारपीट के बाद इलाज के दौरान तोड़ा दम

April 18, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067784
Views Today : 124
Views Last 7 days : 1029
Views Last 30 days : 4065
Total views : 88716
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.