Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Fake cough syrup was being sold in Gariaband | गरियाबंद में बिक रहा था नकली कफ सिरप: मेडिकल स्टोर सील, मेडिकल संचालक पर FIR की तैयारी, फर्जी बिल दिखाने पर संचालक पर केस दर्ज – Gariaband News
Breaking News

Fake cough syrup was being sold in Gariaband | गरियाबंद में बिक रहा था नकली कफ सिरप: मेडिकल स्टोर सील, मेडिकल संचालक पर FIR की तैयारी, फर्जी बिल दिखाने पर संचालक पर केस दर्ज – Gariaband News

By adminOctober 13, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
40 1760366148
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


राजिम में बिक रहा था बच्चों की जान लेने वाला नकली सिरप

राजस्थान में जिन बच्चों की मौत कफ सिरप पीने से हुई थी, वैसा ही नकली Besto-Cof सिरप राजिम के एक मेडिकल स्टोर में बिक रहा था। जब लैब जांच में यह सिरप नकली पाया गया, तो खाद्य एवं औषधि विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मेडिकल स्टोर को सील कर दिया। अब विभा

.

क्या हुआ था

दरअसल, औषधि विभाग को सूचना मिली थी कि राजिम का कुलेश्वरनाथ मेडिकल स्टोर एक्सपायरी दवाओं पर नया लेबल लगाकर बेच रहा है। 21 जुलाई को जब ड्रग इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह ध्रुव के नेतृत्व में छापा मारा गया, तो वहां से नशीली गोलियां और कई अनियमित चीज़ें बरामद हुईं। उसी समय स्टोर का लाइसेंस रद्द कर दिया गया।

cba4bf4d 4751 472d 9920 ba3d820ffcb2 1760365806

जांच में बड़ा खुलासा

छापे के दौरान जब्त किए गए Besto-Cof सिरप को जांच के लिए लैब भेजा गया था। 11 अक्टूबर को आई रिपोर्ट में पता चला कि सिरप में जो दवा होनी चाहिए थी, वह मानक के अनुसार नहीं थी और उसकी मात्रा भी काफी कम पाई गई। यह वही दवा है, जिससे राजस्थान में बच्चों की मौतें हुई थी।

दवा खरीद के बिल भी निकले फर्जी

मेडिकल स्टोर संचालक सीताराम साहू ने अधिकारियों को बताया कि उसने ये सिरप रायपुर की KPS फर्म से खरीदी थी और एक बिल भी दिखाया। लेकिन जांच में पता चला कि वो बिल दूसरी दवा का था। यानी बिल फर्जी था। इस पर KPS फर्म ने खुद राजिम मेडिकल संचालक के खिलाफ रायपुर सिविल लाइन थाने में केस दर्ज करा दिया है।

f0cb94ce 0e19 4dd9 bf18 6a9e2863e5eb 1760345733382

नकली दवा कहां से आई, अब इस पर जांच जारी

औषधि प्रशासन विभाग ने यह भी जांच शुरू कर दी है कि नकली कफ सिरप कहां से लाया गया था, या क्या मेडिकल स्टोर संचालक ने खुद ही इसे तैयार किया था। हरिद्वार की आज्ञा बायोटेक कंपनी और मार्केटिंग करने वाली कंपनी को जब विभाग ने पत्र भेजा, तो दोनों ने साफ कहा कि यह सिरप नकली है और उन्होंने ऐसी कोई दवा नहीं बनाई।

ड्रग इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह ध्रुव

ड्रग इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह ध्रुव

ड्रग इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह ध्रुव ने कहा कि सिरप से जुड़ी हर पहलू की जांच की जा रही है।जल्द ही कोर्ट में परिवाद दाखिल कर संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

……………………………………

इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें

MP में कफ-सिरप से 14 बच्चों की मौत…छत्तीसगढ़ में अलर्ट:रायपुर में ‘कोल्ड्रिफ’ फार्मूले वाला बिक रहा सिरप, लेकिन बिना डॉक्टर-प्रिस्क्रिप्शन के नहीं मिलेगी दवाई

मध्यप्रदेश में कफ सिरप से 14 बच्चों की मौत हो गई है। इसे लेकर छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट मोड पर है।

मध्यप्रदेश में कफ सिरप से 14 बच्चों की मौत हो गई है। इसे लेकर छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट मोड पर है।

मध्य प्रदेश में ‘कोल्ड्रिफ’ कफ सिरप पीने से 14 बच्चों की मौत हो गई। केंद्र सरकार ने अब सभी राज्यों को एक एडवाइजरी जारी की है। मेडिकल स्टोर संचालक बिना डॉक्टर के पर्चे के दवाई नहीं देंगे। उल्लंघन करने पर कार्रवाई भी की जाएगी। हालांकि, छत्तीसगढ़ की दवा दुकानों में कोल्ड्रिफ कफ सिरप जैसा ही फॉर्मूला वाला सिरप बिक रहा है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

12,850 एमएल नशीले इंजेक्शन जब्त, 5 आरोपी गिरफ्तार:अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, झारखंड से अंबिकापुर ले जा रहे थे

June 11, 2026

मोदी सरकार के 12 साल पूरे:भाजपा मंडल चारामा ने की पूजा-अर्चना, प्रगति की कामना

June 10, 2026

शादी का झांसा देकर महिला डॉक्टर से दुष्कर्म:सालभर किया रेप, प्रेग्नेंट हुई तो कराया अबॉर्शन फिर बातचीत की बंद, कोचिंग संचालक को उम्रकैद

June 10, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073464
Views Today : 1
Views Last 7 days : 713
Views Last 30 days : 5928
Total views : 97047
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.