Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Elephant tramples villager, third death in 48 hours | हाथी ने ग्रामीण को कुचला, 48 घंटे में तीसरी मौत: कोरबा में घर पर सो रहे व्यक्ति की ली जान, स्थानीय लोगों में आक्रोश – Korba News
Breaking News

Elephant tramples villager, third death in 48 hours | हाथी ने ग्रामीण को कुचला, 48 घंटे में तीसरी मौत: कोरबा में घर पर सो रहे व्यक्ति की ली जान, स्थानीय लोगों में आक्रोश – Korba News

By adminDecember 19, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
512bea83 327a 4af1 96bd 1cde2e79d82f 1766120795111
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोरबा में हाथियों का आतंक जारी है। बालको वन मंडल क्षेत्र में एक हाथी ने घर पर सो रहे ग्रामीण को कुचलकर मार डाला। पिछले 48 घंटों में यह तीसरी मौत है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

.

ताजा घटना 19 दिसंबर को तड़के करीब 5 बजे ग्राम गौरबोरा में हुई। यहां महेन्दा सिंह मंझवार (40 साल) अपने घर पर सो रहे थे, तभी हाथी ने उन पर हमला कर दिया। महेन्दा सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

35e1dff8 7acb 4df7 9b75 04d3c41e8c91 1766120795109

दंतैल हाथी के हमले से 3 लोगों की मौत

जिले में हाथियों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। अजगरबहार परिसर और कटघोरा रेंज में पिछले 48 घंटों के भीतर दंतैल हाथी के हमले से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिस हाथी ने एक दिन पहले कटघोरा रेंज में दो महिलाओं की जान ली थी, वही हाथी अब बालको क्षेत्र में सक्रिय है।

ग्रामीणों का कहना है कि हाथी की गतिविधियों की सूचना पहले ही मिल चुकी थी, लेकिन वन विभाग द्वारा कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि न तो रात की गश्त बढ़ाई गई और न ही चेतावनी प्रणाली को मजबूत किया गया।

9e1008e8 d25c 488b 8906 6b2ab2ada73f 1766120795109

हाथियों के उत्पात से ग्रामीणों में आक्रोश

मौतों की बढ़ती संख्या से ग्रामीणों में भय और आक्रोश है। उनका कहना है कि वन विभाग की लापरवाही और तैयारी की कमी इन हादसों के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार है।

घटना के बाद विभाग ने सावधानी बरतने की अपील की है और संवेदनशील इलाकों में गश्ती दल तैनात करने की बात कही है, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि केवल अपील से हालात नहीं सुधरेंगे।

ग्रामीणों ने बताया कि हाथी काफी आक्रामक है और किसानों की फसलों को भी बर्बाद कर रहा है। हाथी के आने की सूचना के बाद से ही लोग डरे हुए हैं और रातभर जागने को मजबूर हैं।

लगातार हो रही इन घटनाओं ने मानव-हाथी संघर्ष को लेकर वन प्रबंधन और सुरक्षा इंतजामों की पोल खोल दी है। ग्रामीण अब प्रशासन और वन विभाग से ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में और जनहानि को रोका जा सके।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सेंट पॉल स्कूल में सामुदायिक भवन पर चला बुलडोजर:लीज खत्म होने पर कार्रवाई, भारी पुलिस बल तैनात

June 23, 2026

Chhattisgarh Teacher Objectionable Video | DEO Probe

June 23, 2026

ड्रग्स क्वीन नाव्या मलिक केस में ED की एंट्री:850 रसूखदारों से जुड़े तार खंगालेगी, मनी ट्रेल पर फोकस; नाव्या हाईप्रोफाइल पार्टियों में सप्लाई करती थी ड्रग्स

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075226
Views Today : 347
Views Last 7 days : 3191
Views Last 30 days : 10019
Total views : 104248
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.