Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Elephant terror in Korba, 3 deaths in 72 hours | कोरबा में हाथी का आतंक, 72 घंटे में 3 मौतें: 75 किमी सफर तय कर 40 गांव पहुंचा, वन विभाग कर रहा ड्रोन से निगरानी – Korba News
Breaking News

Elephant terror in Korba, 3 deaths in 72 hours | कोरबा में हाथी का आतंक, 72 घंटे में 3 मौतें: 75 किमी सफर तय कर 40 गांव पहुंचा, वन विभाग कर रहा ड्रोन से निगरानी – Korba News

By adminDecember 22, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
ae9870aa faa9 4369 b3c3 89dcb7c59d7b 1766381156728
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक दंतैल हाथी का आतंक जारी है। पिछले 72 घंटों में इस हाथी ने बिलासपुर रेंज और कोरबा जिले के कई क्षेत्रों में 3 लोगों की जान ले ली है। हाथी ने करीब 75 किलोमीटर का सफर तय करते हुए 40 से अधिक गांवों को प्रभावित किया है। अभी क

.

जानकारी के अनुसार, हाथी ने पहले बिलासपुर रेंज में एक महिला को मौत के घाट उतारा था। इसके बाद कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल में 24 घंटे के भीतर दो महिलाओं की जान ली। फिर कोरबा शहर से सटे बालको रेंज में एक ग्रामीण को भी अपना शिकार बनाया।

6d7158f4 1a07 4289 82f0 d855fa72da15 1766381156729

72 घंटे में 75 किलोमीटर की दूरी तय

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि, यह हाथी पिछले 72 घंटों में लगभग 75 किलोमीटर की दूरी तय कर चुका है, जिससे लगभग 40 गांव प्रभावित हुए हैं। यह कई गांवों के बीच और खेतों से होते हुए गुजरा है। वर्तमान में इसे कोरबा वन मंडल के करतला रेंज के सुईयारा जंगल के बड़मार बीट में देखा गया है। कोटमेर, तुर्रिकटरा, दादरपारा, बड़मार और टीमनभौना जैसे गांवों में भी इसकी मौजूदगी दर्ज की गई है।

c120a114 c45d 4e45 a0ad d2207e72445d 1766381156729

गांवों में कराई जा रही मुनादी

वन विभाग की टीम ड्रोन कैमरे की मदद से हाथी की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है। आसपास के ग्रामीणों को मुनादी कराकर हाथी से दूर रहने की चेतावनी दी जा रही है। प्रभावित क्षेत्रों में ग्रामीणों को गांव से लगे जंगल और खेतों में जाने से भी रोका जा रहा है ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

ग्रामीणों को विशेष रूप से समझाया जा रहा है कि यदि रात में घर के आंगन या बाड़ी से किसी चीज के टूटने की आवाज आए, तो बिल्कुल भी बाहर न निकलें। सुबह होने के बाद जंगल की ओर न जाएं। यह हाथी अक्सर घरों से लगी बाड़ी में जा रहा है, इसलिए बाड़ी में रात को विश्राम न करें, खासकर जहां धान रखा हो, वहां बिल्कुल न सोएं।

वन विभाग की दो अलग-अलग टीमें 24 घंटे हाथी पर नजर रख रही हैं। इसके साथ ही, हाथी द्वारा किए गए नुकसान का सर्वे भी किया जा रहा है ताकि आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा सके।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

डॉ. मुखर्जी की पुण्यतिथि पर बलिदान दिवस मनाया गया

June 24, 2026

छत्तीसगढ़ में बदलेगी व्यवस्था:16 जून के बजाय अगले साल 1 अप्रैल से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र

June 24, 2026

VIDEO में 8 मर्डर करने वाले साइको किलर की कहानी:जहरीली शराब पिलाई, अस्पताल ले जाने में मदद की, अंतिम संस्कार में भी हुआ शामिल

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075275
Views Today : 31
Views Last 7 days : 2217
Views Last 30 days : 9876
Total views : 104298
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.