Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Electricity consumption increases in winter: an average of 42 megawatts is spent every day | ठंड में बढ़ी बिजली खपत: हर दिन औसत 42 मेगावाट खर्च – Ambikapur (Surguja) News
Breaking News

Electricity consumption increases in winter: an average of 42 megawatts is spent every day | ठंड में बढ़ी बिजली खपत: हर दिन औसत 42 मेगावाट खर्च – Ambikapur (Surguja) News

By adminDecember 26, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
default og image hi
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


.

जिले में एक महीने से पड़ रही कड़ाके की ठंड से बिजली खपत अचानक बढ़ गई है। घरों में लोग गर्म पानी के लिए गीजर और कमरों को गर्म करने रूम हीटर इस्तेमाल कर रहे हैं।

दिसंबर में अंबिकापुर में हर दिन की बिजली खपत 42.5 मेगावाट पहुंच गई है। वहीं दो माह पहले सितंबर में यह 36.5 मेगावाट थी। यानी ढाई महीने में ही करीब छह मेगावाट लोड बढ़ गया है। लोड बढ़ने के कारण विभाग भी अलर्ट मोड पर है ताकि लाइन में फॉल्ट न आए। गर्मी के दिनों में बिजली खपत इसी औसत के आसपास रहती है।

हालांकि गर्मियों में यह खपत लगातार बनी रहती है और अभी सिर्फ रात व सुबह ही कुछ घंटे लोड बढ़ रहा है। शहर में लगे पावर ट्रांसफार्मर की क्षमता 120 मेगावाट है और सात सब स्टेशन हैं। इससे लोड विभाजित होने से लाइन में फॉल्ट कम आ रहा है। अंबिकापुर में लोड बढ़ने का एक और कारण उपभोक्ताओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी भी है। दो साल पहले यहां 40 हजार के करीब उपभोक्ता थे। अब इनकी संख्या बढ़कर 52 हजार हो गई है। यानी दो साल में करीब 12 हजार कनेक्शन बढ़े हैं। इससे भी लोड बढ़ रहा है।

जिले में अब भी शीतलहर अंबिकापुर में दिसंबर के शुरू के 1-2 दिन छोड़ न्यूनतम तापमान 5 से 7 डिग्री के बीच बना हुआ है। शीतलहर जैसे हालात बने हुए हैं। गुरुवार को भी शहर का न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री दर्ज किया गया।

उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ी

लोड कम करने बढ़ाए जाएंगे सब-स्टेशन बिजली विभाग के कार्यपालन यंत्री जयप्रकाश राजवाड़े ने कहा 132/33 केवी के सब स्टेशन में 120 मेगावाट के ट्रांसफार्मर लगे हैं। इससे यहां लोड को लेकर दिक्कत नहीं है। 33/11 केवी के सात सब स्टेशन है, जो कम है। जिस तरह से लोड बढ़ रहा है, उसे देखते हुए पांच नए सब स्टेशन के लिए जमीन की मांग की गई है। आठवां सब स्टेशन गोधनपुर में बन रहा है। इससे ट्रांसफार्मर पर लोड कम होगा और सुविधा बेहतर होगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

CRPF Jawan Suicide in Balrampur

June 25, 2026

शराब के नशे में चाकू लहराकर कर रहा था गुंडागर्दी:जान से मारने की दी धमकी, पुलिस से हुई शिकायत, गिरफ्तारी के बाद भेजा जेल

June 25, 2026

रायपुर में कल संभाग स्तरीय रोजगार मेला:900 से अधिक पदों पर भर्ती, 8वीं पास से लेकर इंजीनियरिंग, MBBS-BAMS वालों तक के लिए मौका

June 25, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075494
Views Today : 353
Views Last 7 days : 2250
Views Last 30 days : 10212
Total views : 104820
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.