Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Electricity connections of 18 houses including Tehsildar-CMO were cut in Sakti. | सक्ती में तहसीलदार-CMO समेत 18 घरों के बिजली कनेक्शन कटे: 4 साल से बिना मीटर चला रहे थे; 2 दिन के अंदर भरना होगा बकाया-बिल – sakti (janjgir champa) News
Breaking News

Electricity connections of 18 houses including Tehsildar-CMO were cut in Sakti. | सक्ती में तहसीलदार-CMO समेत 18 घरों के बिजली कनेक्शन कटे: 4 साल से बिना मीटर चला रहे थे; 2 दिन के अंदर भरना होगा बकाया-बिल – sakti (janjgir champa) News

By adminNovember 14, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
0f879d79 3213 495c bfa6 9b6d6d0e8b201763087698104 1763093471
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


सक्ती जिले के सरकारी जीएडी कॉलोनी में नगर पंचायत CMO, तहसीलदार समेत 18 घरों की बिजली सप्लाई काट दी गई है। बताया जा रहा है यहां अधिकांश घरों में बिजली मीटर नहीं लगा है। पिछले 4 सालों से रहवासी सीधे लाइन से बिजली सप्लाई ले रहे थे। इसमें सरकारी अधिकारी

.

जैजैपुर ब्लॉक मुख्यालय स्थित कॉलोनी में बिजली चोरी की खबर दैनिक भास्कर डिजिटल ने प्रमुखता से दिखाई थी। जिसके बाद विभाग ने कार्रवाई की है। अब इन्हें बकाया बिल भरने के लिए 2 दिन का समय दिया गया है। कई रहवासियों को नोटिस भी थमाया गया है।

नगर पंचायत CMO समेत 18 घरों की बिजली सप्लाई काटी गई।

नगर पंचायत CMO समेत 18 घरों की बिजली सप्लाई काटी गई।

सालों से बिना मीटर के चला रहे थे बिजली

जानकारी के मुताबिक, जैजैपुर की जीएडी कॉलोनी में कुल 44 आवास हैं। इनमें से केवल 6-7 घरों में ही बिजली मीटर लगे थे, जबकि शेष आवासों में सालों से बिना मीटर के बिजली का उपयोग किया जा रहा था।

बिजली विभाग के जेई योगेश श्रीवास ने बताया कि सभी को मीटर लगाने और बकाया बिल चुकाने के निर्देश दिए गए हैं। बिजली चोरी के मामलों में पेनाल्टी भी लगाई जाएगी।

2 दिन के अंदर भरना होगा बकाया बिल

खबर दिखाए जाने के बाद विभाग ने जांच की। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए 18 सरकारी आवासों के बिजली कनेक्शन काट दिए गए। इनमें तहसीलदार और नगर पंचायत सीएमओ के आवास भी शामिल हैं।

इसके अलावा कॉलोनी के 16 अन्य अधिकारी-कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि 2 दिन के अंदर बकाया बिल जमा न करने पर FIR दर्ज की जाएगी।

copy of small quote dainik bhaskar 1763092448

18 घरों के कनेक्शन काटे गए

बिजली विभाग के जेई योगेश श्रीवास ने बताया कि तहसीलदार, नगर पंचायत सीएमओ सहित 18 घरों के कनेक्शन काटे गए है, बाकी लोगों को नोटिस जारी किया गया है।

साथ ही बिजली बिल का भुगतान करने के लिए 2 दिन का समय दिया गया है। बिजली बिल का भुगतान नहीं करने पर एफआईआर दर्ज करवाया जाएगा।

e8f2b6de d9b3 4c11 8fd5 8543e6d43009 1763087698105
f9eef273 8860 4528 9a62 9e804d6fb71a 1763087698105

‘दोषियों पर कार्रवाई होगी या नहीं’

स्थानीय निवासियों ने इस कार्रवाई पर टिप्पणी करते हुए कहा कि आम नागरिकों का बिल बकाया होने पर विभाग तुरंत कनेक्शन काट देता है।

वहीं, सरकारी कॉलोनी में चार साल तक बिना मीटर के बिजली का उपयोग होना विभाग और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न लगाता है। अब देखना यह है कि इस मामले में वास्तविक दोषियों की जवाबदेही तय की जाती है या नहीं।

मीडिया रिपोर्ट के बाद शुरू हुई इस विभागीय कार्रवाई ने चार साल पुराने इस मामले में हलचल बढ़ा दी है। सरकारी आवासों में चल रही बिजली चोरी का यह मामला अब सामने आ गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Raipur Doctor Duped Rs 1.25 Cr

May 15, 2026

निगम के 22 प्लेसमेंट कर्मियों को अनुकंपा नियुक्ति मिली:डिप्टी सीएम ने दिए थे आदेश, कमिश्नर ने निरस्त किए; अब हाईकोर्ट से मिली राहत

May 15, 2026

जांजगीर-चांपा में अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई:जिला प्रशासन ने 5 हाईवा वाहन जब्त किए, दो ड्राइवर पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

May 15, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070518
Views Today : 78
Views Last 7 days : 1090
Views Last 30 days : 3706
Total views : 91877
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.