Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Elderly Woman Loses Sight After Cataract Surgery: Operated at Korba Medical College, Referred to Raipur | मोतियाबिंद-ऑपरेशन के बाद बुजुर्ग महिला की आंखों की रोशनी गई: कोरबा मेडिकल कॉलेज में हुआ ऑपरेशन, रायपुर AIIMS रेफर – Korba News
Breaking News

Elderly Woman Loses Sight After Cataract Surgery: Operated at Korba Medical College, Referred to Raipur | मोतियाबिंद-ऑपरेशन के बाद बुजुर्ग महिला की आंखों की रोशनी गई: कोरबा मेडिकल कॉलेज में हुआ ऑपरेशन, रायपुर AIIMS रेफर – Korba News

By adminDecember 15, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
f8cb2d5a 844e 4f8d abe6 ac5a2425f285 1765789932943
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोरबा में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद एक बुजुर्ग महिला की दाहिनी आंख की रोशनी चली गई। यह मामला जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल से सामने आया है, जहां महिला को ऑपरेशन के बाद रायपुर एम्स रेफर किया गया था।

.

ग्राम बरपाली निवासी कौशल दास वैष्णव और उनकी 60 वर्षीय पत्नी बद्रिका बाई को करीब चार साल से आंखों से कम दिखाई दे रहा था। एक दिसंबर को वे जांच के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल के नेत्र रोग विभाग पहुंचे।

डॉक्टरों ने जांच के बाद बद्रिका बाई की दाहिनी आंख में मोतियाबिंद बताया और ऑपरेशन की सलाह दी। तीन दिसंबर को उनकी दाहिनी आंख का ऑपरेशन किया गया।

मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद महिला की आंख की रोशनी गई

ऑपरेशन के अगले दिन जब आंख की पट्टी खोली गई, तो महिला को कुछ भी दिखाई नहीं दिया। उन्होंने इसकी जानकारी परिजनों और डॉक्टरों को दी। डॉक्टरों ने उन्हें आश्वासन दिया कि सब ठीक हो जाएगा। हालत में सुधार नहीं होने पर महिला को रायपुर रेफर किया गया।

063925a2 040b 4661 a469 0a03cbbe1594 1765789932943

स्थिति में सुधार न होने पर मरीज को रायपुर रेफर किया

स्थिति में सुधार न होने पर मरीज को रायपुर रेफर किया गया। वहां एक निजी अस्पताल में तीन दिनों तक उनका इलाज चला, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।

रायपुर के डॉक्टरों ने मरीज को वापस कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। यहां महिला वार्ड के बेड नंबर 31 पर उनका इलाज किया गया, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। आखिरकार, उन्हें एक बार फिर रायपुर रेफर कर दिया गया है।

कौशल दास वैष्णव ने बताया कि उन्होंने पत्नी की आंखों की रोशनी के लिए ऑपरेशन कराया था, लेकिन अब उन्हें कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है। इस स्थिति के कारण उन्हें कोरबा और रायपुर के बीच लगातार भागदौड़ करनी पड़ रही है, जिससे उन्हें मानसिक और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

छात्र ने कीटनाशक पीने का प्रयास किया:एडमिशन न मिलने से परेशान, जांच में जहर की पुष्टि नहीं, डीईओ पहुंचे अस्पताल

June 22, 2026

अन्ना रेड्डी सट्टा एप, गरीबों के नाम से खुलवाए खाते:मैदान में खंभे के नीचे बैठकर चला रहे थे पूरा नेटवर्क, 81 एटीएम-62 पासबुक जब्त; IPL सीजन में रांची से चला रहे थे पूरा खेल

June 22, 2026

रायपुर में लोहाणा महापरिषद जोन-13 की बैठक:नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र, संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074977
Views Today : 57
Views Last 7 days : 2703
Views Last 30 days : 9123
Total views : 103065
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.