धमतरी जिले के सिहावा रोड पर उड़ती धूल से परेशान व्यापारियों और स्थानीय निवासियों ने नगर निगम में शिकायत दर्ज कराई है। सड़क पर अत्यधिक धूल के कारण दिन में भी धुंध जैसी स्थिति बनी रहती है, जिससे लोगों को सांस और आंखों से संबंधित बीमारियों का सामना करना
.
दरअसल, धमतरी जिले का सिहावा रोड ओडिशा से भी जुड़ा है, जिस पर बड़ी संख्या में भारी वाहन गुजरते हैं। इन वाहनों के लगातार आवागमन से सड़क पर कई गड्ढे बन गए हैं, जिनसे भारी मात्रा में धूल उड़ती है। धूल इतनी अधिक होती है कि 5 मीटर दूर खड़ा व्यक्ति भी ठीक से दिखाई नहीं देता।

धूल की समस्या से स्वास्थ्य और दुर्घटनाओं का बढ़ रहा खतरा
स्थानीय लोगों के अनुसार, यह समस्या हर साल उत्पन्न होती है और इसका कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। धूल के कारण आंखों में जलन, दमा जैसी बीमारियां बढ़ रही हैं और दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है। सड़क पर चलने वाले लोगों को स्कार्फ, चश्मा और हेलमेट का सहारा लेना पड़ता है।

महापौर ने जल्द समाधान का दिया भरोसा
व्यापारियों ने बताया कि अगर कोई व्यक्ति सफेद कपड़े पहनकर 2-3 किलोमीटर चलता है, तो वे पूरी तरह धूल से भर जाते हैं। धूल की वजह से एक मिनट भी सड़क पर खड़े रहना मुश्किल हो गया है। उन्होंने महापौर से इस गंभीर समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है।
शिकायत के बाद महापौर ने व्यापारियों और स्थानीय निवासियों को त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि सिहावा रोड के मरम्मत का कार्य 15 अक्टूबर से शुरू कर दिया जाएगा, जिससे इस समस्या से निजात मिल सकेगी।


<
