Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Durg Collector reviewed revenue cases | दुर्ग कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की: अवैध कब्जा हटाने और भू-अर्जन में तेजी लाने को कहा, लापरवाही पर सख्त चेतावनी दी – durg-bhilai News
Breaking News

Durg Collector reviewed revenue cases | दुर्ग कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की: अवैध कब्जा हटाने और भू-अर्जन में तेजी लाने को कहा, लापरवाही पर सख्त चेतावनी दी – durg-bhilai News

By adminOctober 5, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
dc0e4960 8ff0 44a1 a8d5 7f15199ee4d3 1759675591752
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, नक्शा बटांकन, अभिलेख शुद्धता, कृषक पंजीयन, ई-डिस्ट्रिक्ट लोक सेवा गारंटी प्रकरण, गिरदावरी, धान खरीदी, भू-आबंटन, नजूल

.

कलेक्टर ने अधिकारियों को अविवादित नामांतरण, सीमांकन, नक्शा बटांकन, डायवर्सन और राजस्व वसूली जैसे कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अभिलेखों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए डिजिटल हस्ताक्षर प्रमाण पत्र को एक सप्ताह के भीतर अपडेट करने को कहा।

बैठक में सभी पात्र किसानों का पंजीयन प्राथमिकता के साथ कराने और कृषि क्षेत्र के डिजिटलीकरण में तेजी लाने पर जोर दिया गया। इसका उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे किसानों तक पहुंचाना है। धान खरीदी की तैयारियों और जिले की 20 नई समितियों को राजस्व रिकॉर्ड में अपडेट करने की स्थिति की भी समीक्षा की गई।

ab8465ff b0e4 4ef8 910c d87044b6905c 1759675591753

भूमि प्रकरणों में तेजी लाने के दिए आदेश

कलेक्टर ने ग्राम पंचायतों में किसानों को डिजिटल क्रॉप सर्वे और गिरदावरी से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कोटवारों के माध्यम से मुनादी कराकर किसानों को सूचित करने और प्राप्त आपत्तियों का समय पर निराकरण सुनिश्चित करने को भी कहा।

भूमि-आबंटन प्रकरणों पर विशेष ध्यान देते हुए, कलेक्टर ने शासकीय विभागों से प्राप्त आवेदनों को प्राथमिकता के साथ निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने नक्शा बटांकन कार्यों के लिए टीम बनाकर मैदानी निरीक्षण सुनिश्चित करने, अवैध कब्जा हटाने और भू-अर्जन प्रकरणों में मुआवजा भुगतान शीघ्र पूरा करने पर भी जोर दिया।

कलेक्टर बोले- भू-अभिलेख प्रकरणों के त्वरित निराकरण करें

जाति प्रमाण पत्र और दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषक कल्याण योजना के लंबित प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निपटाने और पात्र हितग्राहियों की सूची अद्यतन करने का निर्देश दिया गया। कलेक्टर ने अधिकारियों को समन्वय स्थापित कर भू-अभिलेख संबंधित सभी प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने को कहा।

बैठक में अपर कलेक्टर अभिषेक अग्रवाल, श्रीमती योगिता देवांगन, वीरेन्द्र सिंह, एसडीएम लवकेश धु्रव, सोनल डेविड, महेश राजपूत, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सिल्ली थॉमस सहित सभी तहसीलदार और नायब तहसीलदार उपस्थित थे। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि राजस्व प्रकरणों के निराकरण में किसी भी लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Kesla Power Line Danger | Chhatona Land Grab Demand Action

April 21, 2026

सड़क पर बंद हुई कार,गांजा बरामद:तीन थाना क्षेत्रों से गुजरकर महासमुंद पहुंचा था,कार स्टार्ट कर रहे युवकों पर पुलिस की पड़ी नजर तो दबोचा

April 21, 2026

अब हड़ताल से 14 दिन पहले देनी होगी सूचना, छत्तीसगढ़ में लागू होगा इंडस्ट्रियल कोड-2026, खत्म होंगे दशकों पुराने श्रम कानून

April 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068250
Views Today : 127
Views Last 7 days : 1099
Views Last 30 days : 4200
Total views : 89210
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.