Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Drug supplier father-son duo’s property worth Rs 2 crore seized | ड्रग सप्लायर बाप-बेटे की 2 करोड़ की संपत्ति जब्त: तस्करी के पैसों से बनाई आलीशान संपत्तियां, मामला सफेमा कोर्ट मुंबई भेजा गया – durg-bhilai News
Breaking News

Drug supplier father-son duo’s property worth Rs 2 crore seized | ड्रग सप्लायर बाप-बेटे की 2 करोड़ की संपत्ति जब्त: तस्करी के पैसों से बनाई आलीशान संपत्तियां, मामला सफेमा कोर्ट मुंबई भेजा गया – durg-bhilai News

By adminDecember 5, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
4a117c87 420a 4b81 85b3 1913330b76bc 1764912523905
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


दुर्ग पुलिस ने भिलाई के ड्रग सप्लायर बाप-बेटे के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने ऑपरेशन विश्वास के तहत 2.1 करोड़ से अधिक की चल-अचल संपत्ति जब्त की है। यह कार्रवाई NDPS एक्ट की धारा 68(F) के तहत सफेमा (SAFEMA) के तहत की गई है।

.

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने ड्रग सप्लायर बाप-बेटे नंदु कन्नौजिया (57) और रोहित कन्नौजिया (26) के खिलाफ एक्शन लिया है। जांच में सामने आया कि आरोपी लंबे समय से गांजा तस्करी में सक्रिय थे। इसी कारोबार से करोड़ों रुपए की संपत्ति अर्जित की थी।

अब यह मामला आगे की कार्रवाई के लिए सफेमा कोर्ट (मुंबई) भेज दिया गया है। बाप-बेटे के खिलाफ पहले भी 8 से अधिक NDPS एक्ट के मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इन मामलों के बावजूद, वे चोरी-छिपे मादक पदार्थों की सप्लाई जारी रखे हुए थे।

गुप्त सूचनाओं और लगातार निगरानी के बाद पुलिस ने उनकी आर्थिक गतिविधियों की गहन जांच शुरू की। इस जांच के दौरान संदिग्ध संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज सामने आए, जिससे उनकी अवैध कमाई का खुलासा हुआ।

25db1805 94c5 4654 ab2c 7dc7d0eb8dfc 1764912523905

तस्करी के पैसों से बनाई आलीशान संपत्तियां

जांच में पता चला कि आरोपियों और उनके परिजनों ने तस्करी से कमाए गए धन से आलीशान मकान, दुकानें, जमीन और वाहन खरीदे थे। जब्त की गई संपत्तियों में रूआबांधा, भिलाई इस्पात संयंत्र की भूमि पर बना मकान और दुकान (लगभग 70 लाख रुपए) शामिल हैं।

साथ ही सरस्वती कुंज, रिसाली में रोहित कन्नौजिया के नाम पर एक आलीशान मकान (लगभग 95 लाख रुपए) और ग्राम धनोरा में बेटी निशा कन्नौजिया के नाम पर भूमि और भवन (लगभग 37 लाख रुपए) जब्त किए गए हैं।

इसके अलावा लगभग 1.50 लाख रुपए के दोपहिया वाहन और अलग-अलग बैंक खातों में जमा पैसे भी जब्त किए गए हैं। कुल मिलाकर, उनकी चल-अचल संपत्तियों का मूल्य 2 करोड़ 1 लाख रुपए से अधिक आंका गया है। सभी जब्त संपत्तियों का विवरण सफेमा कोर्ट को भेज दिया गया है।

7c1e36f1 90ad 4621 81c1 fdeb4eba5194 1764912523907

पुलिस जांच में यह साबित हुआ कि सभी संपत्तियां अवैध तरीके से कमाए गए पैसों से खरीदी गई थीं। इसके बाद NDPS एक्ट की धारा 68(F) के तहत पूरी संपत्ति जब्त कर सफेमा कोर्ट, मुंबई को अटैचमेंट और आगे की कार्रवाई के लिए भेजी गई।

दुर्ग पुलिस की सख्त कार्रवाई- अब तक 4 आरोपियों पर सफेमा लागू

पुलिस ने नशे के कारोबार से होने वाली अवैध कमाई पर रोक लगाने के लिए पिछले कुछ महीनों में लगातार सख्त कदम उठाए हैं। अब तक चार आदतन ड्रग सप्लायरों के खिलाफ सफेमा के तहत कार्रवाई की जा चुकी है।

नशे के कारोबार पर कड़ा शिकंजा

पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के व्यापार को पूरी तरह खत्म करने के लिए आगे भी ऐसी ही सख्त कार्रवाई, अवैध संपत्तियों की जब्ती, आर्थिक दबाव और लगातार निगरानी जारी रहेगी।

50702ba0 a608 4d70 b163 2bf57093dcc2 1764912523906
f7cd6fdd 0824 4144 a2a5 3a111607575f 1764912523902



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

लोरमी पानी टंकी का वाल्व लीक,5 लाख लीटर पानी बहा:घरों-सड़कों पर भरा पानी,8 वार्डों में पानी की सप्लाई बाधित,8 हजार लोग प्रभावित,मरम्मत जारी

June 16, 2026

कोरबा के ग्रीन जोन में कब्जे का आरोप:पेड़ काटकर हो रही प्लाटिंग, निगम कर्मचारी पर मिलीभगत के भी आरोप

June 16, 2026

13 लाख का कच्चा आयरन जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार:रायगढ़ में प्लांट में खपाने की थी तैयारी, कागजात नहीं दिखा सके आरोपी

June 16, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074323
Views Today : 829
Views Last 7 days : 5360
Views Last 30 days : 9686
Total views : 101886
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.