![]()
बेलतरा | अखिल विश्व गायत्री परिवार की दीया ग्रुप द्वारा 4 दिसंबर को आत्मानंद उमा विद्यालय बेलतरा और मॉडर्न पब्लिक स्कूल नेवसा में नशा मुक्त भारत अभियान, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, जीवन प्रबंधन और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका विषयक वर्कशॉप का आयोजन
.
मॉडर्न पब्लिक स्कूल में दीया विस्तारक सविता साहू ने कहा कि नशा युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा है और इसके प्रति जन-जागरूकता जरूरी है। छग प्रचारक कन्हैया चौहान ने बच्चों से सकारात्मक सोच और समाजहित में उपयोगी जीवन जीने का आह्वान किया। जिला विस्तारक ऋचा स्वर्णकार ने आत्मरक्षा और मार्शल आर्ट के माध्यम से आत्मविश्वास बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि चुनौतियों से डरने के बजाय उनका सामना करना चाहिए। दोनों विद्यालयों के 500 से अधिक छात्रों ने नशा मुक्ति का संकल्प लिया। संचालन विकास जायसवाल व टिंकू बैसवाड़े ने किया। इस अवसर पर ओमप्रकाश बलभद्र, फूल सिंह, शैलेंद्र कोरी, रामाधार श्रीवास आदि मौजूद रहे।
<
