Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Draft voter list published in Gaurela-Pendra-Marwahi | गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित: राजनीतिक दलों को बूथवार प्रतियां उपलब्ध, दावा-आपत्ति 22 जनवरी 2026 तक, 21 फरवरी को होगा अंतिम प्रकाशन – Gaurela News
Breaking News

Draft voter list published in Gaurela-Pendra-Marwahi | गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित: राजनीतिक दलों को बूथवार प्रतियां उपलब्ध, दावा-आपत्ति 22 जनवरी 2026 तक, 21 फरवरी को होगा अंतिम प्रकाशन – Gaurela News

By adminDecember 23, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
bda1b503 a252 464c 8580 dc121a95bf3d 1766474413004
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशन के संबंध में एक बैठक सह प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। यह आयोजन कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में विभिन्न राजनीतिक दलों

.

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी लीना कमलेश मंडावी ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों और मीडिया को जिले में हुए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एसआईआर कार्यक्रम के तहत प्रारूप (ड्रॉफ्ट) मतदाता सूची 23 दिसंबर 2025 को प्रकाशित की गई है।

9b20d086 8006 4f8b b51e 97c3bb73914d 1766474413003

मतदाता सूची की ड्राफ्ट जारी, दावा-आपत्ति 23 दिसंबर से 22 जनवरी तक

मतदाता सूची की बूथवार मुद्रित और डिजिटल प्रतियां सभी राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराई गई हैं। इसके अतिरिक्त, यह सूची सीईओ छत्तीसगढ़ की वेबसाइट ceochhattisgarh.nic.in और जिले की वेबसाइट gaurela-pendra-marwahi.gov.in पर भी प्रदर्शित की गई है।

दावा और आपत्ति दर्ज कराने की अवधि 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक निर्धारित है। इस दौरान पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और अपात्र नामों को हटाने के लिए आवेदन किया जा सकता है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी 2026 को किया जाएगा।

2856b50c c0be 4e4f 83e7 966faefa9c34 1766474413004

युवाओं के लिए वोटर सूची में नाम जोड़ने के विशेष शिविर

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 1 जनवरी 2026 को या उससे पहले 18 वर्ष पूरे कर चुके युवा, या 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष पूरे करने वाले युवाओं को फॉर्म-6 में घोषणा पत्र के साथ आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। सभी योग्य युवा मतदाताओं के नाम निर्वाचक नामावली में जोड़ने के लिए पूरे राज्य में विशेष शिविर लगाए जाएंगे।

एसआईआर में 2.3 लाख मतदाताओं ने भाग लिया

बैठक में जानकारी दी गई कि 18 दिसंबर 2025 तक जिले में कुल 2 लाख 56 हजार 530 मतदाताओं में से 2 लाख 30 हजार 120 मतदाताओं ने अपने गणना पत्रक जमा करवाए हैं। यह एसआईआर के प्रथम चरण में व्यापक सहभागिता को दर्शाता है।

इस चरण की सफलता उप जिला निर्वाचन अधिकारी, एक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, पांच सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सात अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और 330 मतदान केंद्रों पर तैनात बीएलओ के समन्वित प्रयासों का परिणाम है। आठ प्रमुख राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्षों सहित उनके क्षेत्रीय प्रतिनिधियों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाते हुए 920 बूथ लेवल एजेंट नियुक्त किए हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

जिन्न, प्रेत बाधा और ऑनलाइन ट्रेडिंग… ठगी की अनोखी स्क्रिप्ट:85 लाख रुपए ठगे, कहा- जिन्न नाराज हो जाएगा तो पति का एक्सीडेंट होगा, बाद में पति की मौत, पैसे मांगने पर अपना नस काटा

June 24, 2026

बिलासपुर के 6 कोचिंग-सेंटर की जांच, 5 में मिली खामियां:फायर सेफ्टी, बिल्डिंग परमिशन और इमरजेंसी गेट में मिलीं कमियां, एक सील

June 24, 2026

भूपेश बोले- RSS वाले राम मंदिर को लूट रहे:बिलासपुर में कहा- कका का तेवर बरकरार, लेकिन कांग्रेस सामूहिक नेतृत्व में लड़ेगी चुनाव

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075283
Views Today : 39
Views Last 7 days : 2225
Views Last 30 days : 9884
Total views : 104306
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.