Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Dhirendra Shastri said – uniting Hindus is not superstition | धीरेंद्र बोले- हिंदुओं को जोड़ना, भक्ति-राष्ट्रवाद अंधविश्वास नहीं: कहा- जिन्हें ऐसा लगता है तो देश छोड़ दें, भूपेश बोले थे- टोटके की बातें करते हैं – Chhattisgarh News
Breaking News

Dhirendra Shastri said – uniting Hindus is not superstition | धीरेंद्र बोले- हिंदुओं को जोड़ना, भक्ति-राष्ट्रवाद अंधविश्वास नहीं: कहा- जिन्हें ऐसा लगता है तो देश छोड़ दें, भूपेश बोले थे- टोटके की बातें करते हैं – Chhattisgarh News

By adminDecember 26, 2025No Comments6 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 131766668670 1766680744
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


भिलाई के जयंती स्टेडियम में पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा 25 दिसंबर से 29 दिसंबर तक होगी।

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा था कि कथावाचक प्रदीप मिश्रा और धीरेंद्र शास्त्री अंधविश्वास फैला रहे हैं। देश में हिंदू कभी खतरे में नहीं था। अब पं. धीरेंद्र शास्त्री ने भूपेश बघेल के बयान पर पलटवार किया है।

.

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि अगर हिंदू समाज को जोड़ना, भक्ति का प्रचार करना और राष्ट्रवाद के प्रति लोगों को जागरूक करना अंधविश्वास है, तो जिन्हें यह अंधविश्वास लगता है, उन्हें देश छोड़ देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि, वे नेता नहीं हैं, इसलिए आमतौर पर राजनीतिक बयानों पर प्रतिक्रिया नहीं देते, लेकिन इस मुद्दे पर अपनी बात रखना जरूरी है। उन्होंने आगे कहा कि हिंदू समाज को एकजुट करना, हनुमान भक्ति का प्रचार करना और राष्ट्रवाद की भावना जगाना अंधविश्वास नहीं है।

दरअसल, भिलाई के जयंती स्टेडियम में कथावाचक पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा 25 दिसंबर से 29 दिसंबर तक होगी। गुरुवार को कथा से पहले मीडिया से बातचीत में उन्होंने यह बयान दिया है।

भिलाई के जयंती स्टेडियम में कथावाचक पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा 25 दिसंबर से 29 दिसंबर तक होगी।

भिलाई के जयंती स्टेडियम में कथावाचक पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा 25 दिसंबर से 29 दिसंबर तक होगी।

बांग्लादेश में हिंदू होना अपराध, भारत में भी हो सकती है ऐसी स्थिति

बांग्लादेश के हालात पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि, दो दिन पहले वहां एक हिंदू को सिर्फ इसलिए जिंदा जला दिया गया, क्योंकि वह हिंदू था। आज बांग्लादेश में हिंदू होना अपराध बन गया है। भारत के सनातनी हिंदुओं से उन्होंने अपील करते हुए कहा कि यह गंभीर और सोचनीय विषय है।

उन्होंने चेतावनी दी कि वह दिन दूर नहीं, जब भारत में भी हिंदू होना अपराध बन सकता है। यही सही समय है हिंदू एकता और हिंदू राष्ट्र की बात करने का।

हम 9 राज्यों में हो गए अल्पसंख्यक, वे 6 से बढ़कर हो गए 28%

पं. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि एक वर्ग 6% से बढ़कर 28% हो गया, जबकि हिंदू 90% से घटकर 80% रह गए। अगर अब भी खतरा महसूस नहीं हो रहा, तो शायद बांग्लादेश का नक्शा देखकर ही समझ आएगा।

उन्होंने लव जिहाद का जिक्र करते हुए कहा कि, जब बहन-बेटियां इसमें फंसेंगी, तब खतरा महसूस होगा। देश के 9 राज्यों में हिंदू अल्पसंख्यक हो गए हैं। अब हर हिंदू को सनातन एकता पर जोर देना होगा।

धर्मांतरण पर बोले- गरीब हिंदुओं को लेना होगा गोद

धर्मांतरण के मुद्दे पर पं. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ का हिंदू समाज अब जागने लगा है। वे लगातार प्रदेश आ रहे हैं। आने वाले समय में सरगुजा-जशपुर में कथा करेंगे, जहां एशिया की सबसे बड़ी चर्च के सामने ही मंच लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण के 3 मुख्य कारण हैं।

अशिक्षा: इसके लिए शिक्षा के प्रति जागरूकता जरूरी है।

आर्थिक तंगी: समृद्ध हिंदुओं को गरीब हिंदुओं और गांवों को गोद लेकर उनकी मदद करनी चाहिए।

अंधविश्वास: इसके लिए वे दरबार लगाते रहेंगे, जब तक भगवान हनुमान पर लोगों का भरोसा मजबूत नहीं हो जाता।

कथा से पहले मीडिया से बातचीत में पं धीरेंद्र शास्त्री ने कई मुद्दों पर बयान दिया।

कथा से पहले मीडिया से बातचीत में पं धीरेंद्र शास्त्री ने कई मुद्दों पर बयान दिया।

दरबार में होगी घर वापसी, स्वेच्छा से आने निमंत्रण

घर वापसी को लेकर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि स्वेच्छा से फॉर्म भरकर 27 दिसंबर को संदेश दिया गया है। उस दिन दिव्य दरबार लगेगा और जो स्वभाव से सनातन को समझता है, वह वापस लौट सकता है। इसके लिए वे आयोजक से संपर्क कर सकते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि, आने वाले दिनों में वे छत्तीसगढ़ में पदयात्रा करेंगे। इसकी तैयारियां की जा रही हैं। वहीं, मुस्लिम समाज की तरफ से किए गए स्वागत पर उन्होंने कहा कि, यह अच्छी बात है। इसके लिए वे धन्यवाद देते हैं। उन्होंने कहा कि इस देश में जन्म लेने वाले सभी लोग सनातनी हैं और सब हिंदू हैं।

संविधान के प्रति हमारी पूरी श्रद्धा

संविधान को मानने के सवाल पर पं. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि उनके पूर्वजों ने संविधान को स्वीकार किया है। उनके मन में इसके प्रति पूरी निष्ठा और श्रद्धा है। हम एक हाथ में संविधान और दूसरे हाथ में गीता-रामायण लेकर जीवन जीने वाले हैं। जिस संविधान की शुरुआत राम दरबार के चित्र से होती है, वह हमारे भारत का संविधान है।

उन्होंने कहा कि जीवन के लिए दो चीजें जरूरी हैं व्यवस्था और आस्था। व्यवस्था संविधान में है और आस्था में राम दरबार। इसलिए वे संविधान को पूरी तरह मानते हैं। उन्होंने यह भी जोड़ा कि हिंदू राष्ट्र संविधान विरोधी नहीं है, क्योंकि वे कागजों पर नहीं, बल्कि लोगों के दिलों में हिंदू राष्ट्र चाहते हैं।

सनातन बोर्ड न बने तो भी कोई दिक्कत नहीं, संविधान बोर्ड खत्म होना चाहिए

वक्फ बोर्ड के दायरे के विस्तार पर पं. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि सनातन बोर्ड की स्थापना होना बेहतर है। अगर सनातन बोर्ड न भी बने, तो संविधान बोर्ड बंद होना ज्यादा बेहतर होगा।

छुआछूत और जातिवाद के सवाल पर पं. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि यह हिंदुओं का दुर्भाग्य है कि जातिवादी विचारधारा आज भी मौजूद है। देश की उन्नति जातिवाद से नहीं, बल्कि राष्ट्रवाद से होगी।

दुर्ग में पूर्व CM भूपेश बघेल ने बीजेपी, RSS, कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा और धीरेंद्र शास्त्री पर हमला बोला था।

दुर्ग में पूर्व CM भूपेश बघेल ने बीजेपी, RSS, कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा और धीरेंद्र शास्त्री पर हमला बोला था।

अब जानिए भूपेश बघेल ने क्या कहा था ?

दुर्ग में धर्म और अंधविश्वास पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा था कि प्रदेश में दो महाराज आ रहे हैं। एक प्रदीप महाराज और दूसरे धीरेंद्र शास्त्री महाराज। ये न तो भगवान शिव के बारे में बताते हैं और न ही हनुमान के बारे में, केवल टोटका और अंधविश्वास की बातें करते हैं।

बघेल ने कहा था कि आज समाज जितना पढ़ा-लिखा होता जा रहा है, उतना ही अंधविश्वासी भी होता जा रहा है। आम लोग खुद इन कथावाचकों से ज्यादा जानते हैं कि शिव कौन हैं, हनुमान कौन हैं और पूजा कैसे की जाती है।

मुगल शासन में भी हिंदू खतरे में नहीं था- बघेल

भूपेश बघेल ने कहा था कि आजादी की लड़ाई के दौरान भी हिंदू खतरे में नहीं था। देश आजाद हुआ, तब भी कोई खतरा नहीं था। मुगलों का शासन रहा, सुल्तानों का शासन रहा, मुसलमान सत्ता में रहे, लेकिन तब भी हिंदू को कोई खतरा नहीं था।

असल में जब से आरएसएस और बीजेपी की सरकार बनी है, तब से हिंदू खतरे में है की बात की जा रही है। यही डर दिखाकर आज यह लोग शासन कर रहे हैं। बघेल ने तंज कसते हुए कहा कि, अब ये खुद को हिंदू नहीं, बल्कि सनातनी कहने लगे हैं।

…………………………..

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

भूपेश बोले-मुगल शासन में भी हिंदू खतरे में नहीं था:BJP-RSS ने डर दिखाकर 3 बार जीता चुनाव, कथावाचक प्रदीप मिश्रा-धीरेंद्र शास्त्री फैला रहे अंधविश्वास

दुर्ग में पूर्व CM भूपेश बघेल ने बीजेपी, RSS, कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा और धीरेंद्र शास्त्री पर हमला बोला।

दुर्ग में पूर्व CM भूपेश बघेल ने बीजेपी, RSS, कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा और धीरेंद्र शास्त्री पर हमला बोला।

दुर्ग में पूर्व CM भूपेश बघेल ने बीजेपी, RSS, कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा और धीरेंद्र शास्त्री पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, देश में कभी हिंदू खतरे में नहीं था। लेकिन जब से बीजेपी-आरएसएस सत्ता में आई है, तब से हिंदू खतरे में है का डर दिखाकर तीन बार चुनाव जीत चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

शराब के नशे में चाकू लहराकर कर रहा था गुंडागर्दी:जान से मारने की दी धमकी, पुलिस से हुई शिकायत, गिरफ्तारी के बाद भेजा जेल

June 25, 2026

रायपुर में कल संभाग स्तरीय रोजगार मेला:900 से अधिक पदों पर भर्ती, 8वीं पास से लेकर इंजीनियरिंग, MBBS-BAMS वालों तक के लिए मौका

June 25, 2026

सरकारी-स्कूलों के बच्चों को 25 तक पहाड़ा याद होना जरुरी:फ्लूएंट इंग्लिश आनी चाहिए, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने दिए निर्देश

June 25, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075482
Views Today : 281
Views Last 7 days : 2178
Views Last 30 days : 10140
Total views : 104748
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.