Uncategorized

मां दंतेश्वरी मंदिर की 11 दान पेटियां खोली गईं, 21.62 लाख रुपए नगद मिले

दंतेवाड़ा में स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर की दान पेटियां 7 महीने 24 दिन बाद सोमवार को खोली गईं। शारदीय नवरात्र से पहले मंदिर की कुल 11 दान पेटियां खोली गईं। इन पेटियों से 21 लाख 62 हजार 331 रुपए नगद मिले।

दान पेटियों से नगद के अलावा सोने-चांदी के आभूषण और भक्तों के मन्नत के पत्र भी मिले हैं। दान पेटियों से मिले आभूषणों और अन्य सामग्री को भी सुरक्षित रखा गया है।

भक्तों ने नौकरी, संतान प्राप्ति समेत अलग-अलग मन्नतों को लेकर मां दंतेश्वरी के नाम पत्र पेटियों में डाले थे। इन पत्रों को भी पेटियां खोलने के दौरान निकाला गया। हालांकि, भक्तों की प्राइवीसी का ध्यान रखते हुए पत्र किसके हैं ये नहीं बताया गया।

मां दंतेश्वरी मंदिर की दान पेटियां इससे पहले 28 जनवरी 2026 को खोली गई थीं। उस समय पेटियों से 19 लाख 44 हजार 448 रुपए नगद मिले थे। इस बार पिछली बार की तुलना में 2 लाख 17 हजार 883 रुपए ज्यादा मिले हैं।

साल में करीब 2 बार दानपेटी खोली जाती है। शारदीय नवरात्र, चैत्र नवरात्र, न्यू ईयर और फागुन मेला के समय मंदिर में भक्तों की ज्यादा भीड़ होती है। भक्त अपनी मनोकामना के अनुसार पैसों से लेकर सोने-चांदी के आभूषण चढ़ाते हैं।

शारदीय नवरात्र को देखते हुए मां दंतेश्वरी मंदिर में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मंदिर परिसर की साफ-सफाई, सजावट और श्रद्धालुओं की व्यवस्था से जुड़े काम किए जा रहे हैं।

नवरात्र के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के दंतेवाड़ा पहुंचने की संभावना को देखते हुए मंदिर प्रबंधन व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button