टॉप न्यूज़

बस्तर से भाजयुमो सदस्यता अभियान, 7 दिन में 18,846 सदस्य:20 सितंबर तक 2 लाख नए वोटर्स को जोड़ने का टारगेट,अब प्रदेशभर में अभियान का अगला चरण




भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने बस्तर से शुरू किए गए सदस्यता अभियान को पूरे प्रदेश में तेज करने का दावा किया है। संगठन के मुताबिक, 23 जुलाई से शुरू हुए अभियान के पहले सात दिनों में 18,846 लोगों ने सदस्यता लेकर डिजिटल प्रमाण पत्र भी जनरेट किया है। अब यह अभियान 20 सितंबर तक चलेगा, जिसके तहत प्रदेशभर में 2 लाख युवाओं और नए मतदाताओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। बस्तर से हुई अभियान की शुरुआत भाजयुमो अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि सदस्यता अभियान की शुरुआत दंतेवाड़ा जिले के बचेली मंडल से की गई। इसके बाद बीजापुर के भोपालपटनम, सुकमा के दोरनापाल और नारायणपुर के ओरछा समेत बस्तर संभाग के कई इलाकों में सदस्यता अभियान चलाया गया। संगठन का कहना है कि बस्तर के सातों जिलों में सभाओं और जनसंपर्क कार्यक्रमों के जरिए युवाओं तक पहुंच बनाई जा रही है। 7 दिन में 18,846 लोगों ने ली सदस्यता संगठन के अनुसार, अभियान शुरू होने के पहले सात दिनों में 18,846 लोगों ने सदस्यता ली और अपना डिजिटल प्रमाण पत्र भी प्राप्त किया। सदस्यता ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से कराई जा रही है। इसके लिए वेबसाइट भी बनाई गई है। साथ ही रेफरल कोड की व्यवस्था की गई है, जिससे यह पता चल सके कि किस कार्यकर्ता ने कितने नए सदस्य जोड़े। अगस्त में कई जिलों में होंगे कार्यक्रम भाजयुमो के कार्यक्रम के अनुसार, 5 अगस्त को सारंगढ़-बिलाईगढ़, 6 अगस्त को महासमुंद, 7 अगस्त को गरियाबंद और 8 अगस्त से सरगुजा संभाग के जिलों में सदस्यता अभियान से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। संगठन का कहना है कि अभियान के दौरान कॉलेजों, गांवों और शहरों में युवाओं व नए मतदाताओं से संपर्क किया जाएगा।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button