Uncategorized

धमतरी में ACB अधिकारी बनकर लूट करने वाला फरार मुख्य आरोपी हितेश सिंह गिरफ्तार, जेल भेजा

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) का अधिकारी बनकर घर में घुसकर लूट करने वाले एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। यह आरोपी पिछले 9 महीने से फरार चल रहा था। गिरफ्तार आरोपी हितेश सिंह पहले भाजयुमो का जिलाध्यक्ष रह चुका है।

यह मामला धमतरी जिले के रुद्री थाना क्षेत्र का है। पीड़ित ने सिविल लाइन रुद्री थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि कुछ आरोपी खुद को एंटी करप्शन ब्यूरो का बड़ा अधिकारी बताकर उसके घर में घुस गए।

पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने गोली मारने की धमकी दी और घर से लैपटॉप, वनप्लस पैड और 8 मोबाइल फोन लूटकर ले गए। इस शिकायत पर सिविल लाइन रुद्री थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

इस मामले में पहले रामचंद्र देवांगन (40) और नागेंद्र पटेल (34) को गिरफ्तार किया जा चुका है। रुद्री पुलिस ने फरार चल रहे मुख्य आरोपी हितेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

हितेश सिंह, गणेश बहादुर सिंह का बेटा है और कोरिया जिले के बैकुंठपुर के सलका बड़कापारा गांव का रहने वाला है। हितेश सिंह पर भी एंटी करप्शन ब्यूरो का अधिकारी बनकर धमकी देने का आरोप था।

आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अब इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button