Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Dense fog in Pendra-Amarkantak, visibility reduced | पेंड्रा-अमरकंटक में घना कोहरा, विजिबिलिटी हुई कम: पेंड्रा में 7, अमरकंटक में 6 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज – Gaurela News
Breaking News

Dense fog in Pendra-Amarkantak, visibility reduced | पेंड्रा-अमरकंटक में घना कोहरा, विजिबिलिटी हुई कम: पेंड्रा में 7, अमरकंटक में 6 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज – Gaurela News

By adminDecember 19, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
d2f5bd1d 2a01 40f5 9141 47214f09b9a9 1766112126335
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


पेंड्रा से अमरकंटक तक का क्षेत्र घने कोहरे और गिरते तापमान की चपेट में है। सुबह के समय विजिबिलिटी काफी कम हो गई है, जिससे ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2-3 दिनों तक सुबह और देर शाम को ठंड के साथ कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है।

.

आज पेंड्रा में न्यूनतम तापमान करीब 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अमरकंटक में पारा लुढ़ककर लगभग 6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सुबह के समय हल्की सर्द हवाएं चलीं और घना कोहरा छाया रहा, जिससे पहाड़ी इलाकों में अधिक ठिठुरन महसूस हुई।

69343330 4952 4184 bc76 56bde3fba6b4 1766112126338

सड़क मार्गों पर विजिबिलिटी काफी कम

घने कोहरे के कारण सड़क मार्गों पर विजिबिलिटी काफी कम रही। कई स्थानों पर वाहनों को हेडलाइट और पार्किंग लाइट का उपयोग करते हुए धीमी गति से चलना पड़ा। इससे बस, ट्रक और छोटे वाहनों की रफ्तार पर सबसे ज्यादा असर पड़ा।

उत्तरी भारत से आ रही ठंडी और शुष्क उत्तरी हवाओं के प्रभाव से छत्तीसगढ़ और पड़ोसी मध्य प्रदेश के ऊपरी इलाकों में रात का तापमान लगातार गिर रहा है।

तापमान में गिरावट के साथ रात में नमी बढ़ने से पेंड्रा-अमरकंटक क्षेत्र में घना और कभी-कभी बेहद घना कोहरा बन रहा है, जिससे सुबह के समय विजिबिलिटी 50-100 मीटर तक सिमट जाती है।

950471ad 44c6 40ca ade3 aa46483a86e0 1766112126338

तापमान में और गिरावट हो सकती है

बढ़ती ठंड और कोहरे के कारण बुजुर्गों और बच्चों में सर्दी-खांसी जैसी मौसमी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।

पेंड्रा में अगले कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान 7-9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23-26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा बना रह सकता है। अमरकंटक क्षेत्र में भी रात का तापमान 6-9 डिग्री सेल्सियस और दिन का तापमान 22-25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

शुष्क मौसम के साथ रात के तापमान में हल्की और गिरावट तथा घने कोहरे के दोबारा छाने की स्थिति बन सकती है।

b9b019b9 1093 4f57 ac5b 6e6c2208dc18 1766112126336



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सेंट पॉल स्कूल में सामुदायिक भवन पर चला बुलडोजर:लीज खत्म होने पर कार्रवाई, भारी पुलिस बल तैनात

June 23, 2026

Chhattisgarh Teacher Objectionable Video | DEO Probe

June 23, 2026

ड्रग्स क्वीन नाव्या मलिक केस में ED की एंट्री:850 रसूखदारों से जुड़े तार खंगालेगी, मनी ट्रेल पर फोकस; नाव्या हाईप्रोफाइल पार्टियों में सप्लाई करती थी ड्रग्स

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075224
Views Today : 345
Views Last 7 days : 3189
Views Last 30 days : 10017
Total views : 104246
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.