Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Demonstration in Korba regarding forest rights certificate | कोरबा में वन अधिकार पत्र को लेकर प्रदर्शन: सैकड़ों किसान SDM कार्यालय पहुंचे, फर्जी पट्टे और वसूली का आरोप लगाया, अफसर ने दिया जांच का भरोसा – Korba News
Breaking News

Demonstration in Korba regarding forest rights certificate | कोरबा में वन अधिकार पत्र को लेकर प्रदर्शन: सैकड़ों किसान SDM कार्यालय पहुंचे, फर्जी पट्टे और वसूली का आरोप लगाया, अफसर ने दिया जांच का भरोसा – Korba News

By adminDecember 16, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
7e21d116 7d2d 407b 9d21 158104309b541765901683758 1765903702
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोरबा जिले के रामपुर गांव के सैकड़ों किसानों ने मंगलवार को वन अधिकार पत्र की मांग को लेकर SDM कार्यालय का घेराव किया और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। ये किसान पोंडी उपरोड़ा विकासखंड से आए थे और लंबे समय से लंबित वन अधिकार पत्रक जारी न होने से नाराज थे।

.

किसानों का कहना है कि वे पिछले तीन पीढ़ियों से जिस भूमि पर निवास कर खेती-किसानी कर रहे हैं, उस पर उन्हें आज तक वन अधिकार अधिनियम के तहत वैधानिक अधिकार पत्र नहीं मिल पाया है। वे इसी भूमि पर धान सहित अन्य फसलों की नियमित पैदावार करते आ रहे हैं।

49129018 a00f 4672 9fe7 6d628c214c641765901683760 1765903687

किसानों ने फर्जी वन अधिकार पत्र बनाने का आरोप लगाया

प्रदर्शनकारी किसानों ने आरोप लगाया कि संबंधित फड़ प्रभारी द्वारा फर्जी तरीके से वन अधिकार पत्र बनाए गए हैं, जबकि वास्तविक पात्र किसानों को इसका लाभ नहीं मिला है। किसानों ने बताया कि कई बार आवेदन और शिकायत के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, जिसके कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।

4282e13a f344 4e0b 9633 8632575a649e1765901683756 1765903546

समाजसेवी ने आदिवासियों के वन अधिकारों पर जोर दिया

समाजसेवी और एकता परिषद के कार्यकर्ता मनोज कुमार ने बताया कि छत्तीसगढ़ के कई जिलों में वन अधिकार कानून को लेकर लड़ाई लड़ी जा रही है। इसी के तहत कोरबा जिले में भी आदिवासियों को उनका हक दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 13 दिसंबर 2005 के कानून के अनुसार, जो भी आदिवासी जिस जमीन पर रह रहे हैं, उन्हें अधिकार पत्र मिलना चाहिए।

किसानों ने फर्जी पट्टों के मामले में कार्रवाई की मांग की

एक ग्रामीण ने यह भी बताया कि उन्हें फर्जी पट्टा बनाकर दिया गया था और उसके बदले पैसे लिए गए थे। बाद में पता चला कि वह पट्टा फर्जी था। किसानों ने ऐसे लोगों पर जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

afa82103 ee8b 413f aa54 810622bee52e1765901683759 1765904121

किसानों की शिकायत पर SDM ने कार्रवाई का भरोसा दिया

प्रदर्शन की सूचना मिलते ही SDM सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं। पोड़ी उपरोड़ा के एसडीएम मनोज कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत है कि उनसे पट्टे के बदले पैसे की मांग की जा रही है, जिसकी शिकायत के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

नेशनल-हाईवे के निर्माण में लापरवाही,कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी:जर्जर सड़क की मरम्मत भी नहीं, नवनिर्माण का काम धीमा, सरगुजा कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

January 21, 2026

रायपुर में राज्यपाल, बिलासपुर में सीएम साय फहराएंगे तिरंगा:साव बस्तर और विजय शर्मा सरगुजा में रहेंगे, देखिए किस नेता को कहां की मिली जिम्मेदारी

January 21, 2026

कांग्रेस बोली-बुलडोजर कार्रवाई के दौरान ठेकेदारों को जमीनआवंटित की गईं:भाजपा ने कहा-विधायक के मांग पर की गई कार्रवाई;बीजापुर में 118 घर ढहाए गए थे

January 21, 2026

Comments are closed.

R.O. No. 13486/116
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

056130
Views Today : 122
Views Last 7 days : 2048
Views Last 30 days : 7043
Total views : 72402
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.