Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Demand to change the name of Christmas Day Grass-Memorial Ground | क्रिसमस के दिन ग्रास-मेमोरियल मैदान का नाम बदलने की मांग: हिंदू संगठन ने मैदान को नाम दिया भारत माता खेल मैदान, सीएम के नाम MLA पुरंदर को दिया ज्ञापन – Raipur News
Breaking News

Demand to change the name of Christmas Day Grass-Memorial Ground | क्रिसमस के दिन ग्रास-मेमोरियल मैदान का नाम बदलने की मांग: हिंदू संगठन ने मैदान को नाम दिया भारत माता खेल मैदान, सीएम के नाम MLA पुरंदर को दिया ज्ञापन – Raipur News

By adminDecember 25, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 2025 12 25t185318028 1766669385
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


राजधानी रायपुर में गुरुवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से चर्च से लगे ग्रास मेमोरियल मैदान में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया।

.

सम्मेलन में बड़ी संख्या में विहिप, बजरंग दल के कार्यकर्ता, महिलाएं और आमजन शामिल हुए। इस दौरान विहिप ने मुख्यमंत्री के नाम विधायक पुरंदर मिश्रा को ज्ञापन सौंपते हुए ग्रास मेमोरियल मैदान का नाम बदलकर ‘भारत माता खेल मैदान’ रखने की मांग प्रमुखता से उठाई।

ग्रास मेमोरियल मैदान में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया था।

ग्रास मेमोरियल मैदान में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया था।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विहिप पदाधिकारियों ने कहा कि हिंदुओं की जिन विवादित जमीनों पर कब्जा किया गया है, उन्हें मुक्त कराने के लिए संगठन स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। उनका कहना था कि प्रदेश में धर्मांतरण की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे समाज में असंतोष फैल रहा है। इसे रोकने के लिए सरकार को तत्काल कठोर कानून लागू करना चाहिए।

चर्च की गतिविधियां कानून के खिलाफ

विहिप नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि होम चर्च की गतिविधियां कानून के खिलाफ हैं और इन्हें तत्काल बंद किया जाना चाहिए। सम्मेलन में यह मुद्दा भी उठाया गया कि देवी-देवताओं की निंदा करने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की घटनाओं पर रोक लग सके।

ग्रास मेमोरियल मैदान में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया था।

ग्रास मेमोरियल मैदान में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया था।

ज्ञापन में पश्चिम बंगाल–बांग्लादेश में हिंदुओं अत्याचार का जिक्र

ज्ञापन के माध्यम से केंद्र सरकार से भी दो अहम मांगें रखी गईं। पहली, पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचार और मठ-मंदिरों को नुकसान पहुंचाने की घटनाओं पर तत्काल रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। दूसरी, बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों और हत्याओं को लेकर भारत सरकार वहां की सरकार पर दबाव बनाए।

ऑक्सीजोन के रूप में बनाने की मांग

हिंदू संगठनों ने रायपुर स्थित ग्रास मेमोरियल मैदान को केवल नाम परिवर्तन तक सीमित न रखकर उसे खेल परिसर और ऑक्सीजन जोन के रूप में विकसित करने की मांग भी की गई। विहिप का कहना है कि राजधानी में युवाओं और आम नागरिकों के लिए बड़े खेल मैदान और हरित क्षेत्र की जरूरत है, जिससे यह स्थान सामाजिक और पर्यावरणीय दृष्टि से भी उपयोगी बन सके।

विधायक पुरंदर मिश्रा ने विहिप प्रतिनिधियों से ज्ञापन प्राप्त कर उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। सम्मेलन के दौरान संगठन ने साफ संकेत दिए कि अगर मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं होती तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

ग्रास मेमोरियल मैदान में विराट हिंदू सम्मेलन आयोजन में इस ज्ञापन को MLA पुरंदर मिश्रा को दिया गया है।

ग्रास मेमोरियल मैदान में विराट हिंदू सम्मेलन आयोजन में इस ज्ञापन को MLA पुरंदर मिश्रा को दिया गया है।

MLA पुरंदर मिश्रा।

MLA पुरंदर मिश्रा।

अब पढ़े MLA पुरंदर मिश्रा ने क्या कहा

दैनिक भास्कर से चर्चा के दौरान MLA पुरंदर मिश्रा ने बताया,कि सामाजिक सदस्य और विधायक के नाते सम्मेलन में शामिल हुआ था। सम्मेलन में हिंदू संगठनों ने सीएम विष्णुदेव साय जी के नाम से ज्ञापन दिया है।

ज्ञापन में ग्रास मेमोरियल मैदान के नाम को परिवर्तित करने और उसे ऑक्सीजोन के रूप में बनाने का जिक्र है। हिंदू संगठन के ज्ञापन को सीएम साय तक पहुंचाऊंगा और निवेदन करूंगा कि मांग पर निर्णय ले।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में कल संभाग स्तरीय रोजगार मेला:900 से अधिक पदों पर भर्ती, 8वीं पास से लेकर इंजीनियरिंग, MBBS-BAMS वालों तक के लिए मौका

June 25, 2026

सरकारी-स्कूलों के बच्चों को 25 तक पहाड़ा याद होना जरुरी:फ्लूएंट इंग्लिश आनी चाहिए, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने दिए निर्देश

June 25, 2026

कुनकुरी में पांच दिवसीय दिव्य-दरबार का होगा आयोजन:मुख्यमंत्री साय से मिले डॉ. प्रेमासाई महाराज, धर्म, संस्कृति और विकास पर चर्चा

June 25, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075472
Views Today : 233
Views Last 7 days : 2130
Views Last 30 days : 10092
Total views : 104700
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.