![]()
.
मगरलोड ब्लॉक के सबसे बड़े गांव भेण्डरी में दीपावली पर्व पर लगा जुआ पर प्रतिबंध, ताश पत्ती खड़खड़िया कौड़ी सार्वजनिक स्थल पर पूर्ण रूप प्रतिबंध लगा है।
नियम उल्लंघन करने वाले पर कठोर कार्रवाई की बात की गई है। भेण्डरी पहले दीपावली पर्व माताएं बहनें मनोरंजन के लिए खड़खडिया खेल खेलते थे। लेकिन विगत तीन-चार वर्षो से जुआ का खेल वृहत रूप ले लिया था। जिससे बाहर के लोग भी यहां आकर जुआ खेलते और पूरा माहौल को दूषित कर मारपीट विवाद करते।
पिछले दो वर्षों से छुटपुट घटना होने की सूचना मिली थी जिससे ग्राम की बदनामी हो रही थी। जिससे इस वर्ष ग्राम विकास समिति और ग्राम पंचायत भेण्डरी जनप्रतिनिधि ग्रामीण जन के उपस्थिति में जनरल बैठक कर सर्वसम्मति से सार्वजनिक स्थल पर जुआ खेलना, शराब पीना, पीकर हुड़दंग करने वाले विशेष दंडात्मक करवाई की जाएगी और कोई भी स्थान पर किसी भी जगह जुआ नहीं खेला जाएगा।
और साथ ही त्योहार भाईचारे के साथ मनाने की अपील किया गया। जिसकी सूचना करेली चौकी और पुलिस अधीक्षक धमतरी लिखित में सूचना दी गई है। गांव में होगी सांस्कृतिक कार्यक्रम: साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम राउत नाचा गौरी गौरा नित्य रंगोली प्रतियोगिता एकल नृत्य डांस सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें ग्राम की ही छोटे-छोटे बाल कलाकार और बड़े बुजुर्ग भी और नवयुवक भी भाग ले सकते हैं। भेण्डरी की संस्कृति और परंपरा के अनुसार त्योहार दीपावली मानना है और सबको खुशियां बांटना है।
ग्राम विकास समिति अध्यक्ष नीलकंठ सिन्हा, संरक्षक प्रीत राम देवांगन, सरपंच राजेश्वरी आनंद पटेल, उपसरपंच राधे पटेल, जनपद सदस्य विनीता संतशरण साहू, कामता साहू, कोमल सिन्हा, माणसमणी देवांगन, निलेश साहू, शिव साहू, रोहित पटेल, साहू समाज अध्यक्ष चंद्रहास साहू,शत्रुघ्न सिन्हा आदि ग्रामीण जन सर्वसम्मति से जुआ पर प्रतिबंध लगा है।
<
