छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिन खराब मौसम: 5 जिलों में ऑरेंज, 25 में यलो अलर्ट, राजधानी रायपुर में तेज बारिश

छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिन मौसम खराब रहने वाला है। राजधानी रायपुर में दोपहर अचानक मौसम बदला और गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज 5 जिलों में ऑरेंज और 25 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में तेज हवा भी चल सकती है।

राजनांदगांव, बालोद, बीजापुर, सुकमा और कांकेर में कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की आशंका है। धमतरी, गरियाबंद और महासमुंद में 60 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने के आसार हैं।

बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया और उसके असर से प्रदेश में नमी बढ़ने के कारण छत्तीसगढ़ में बारिश और आंधी की एक्टिविटी बढ़ रही है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं बलरामपुर, कोरिया समेत 25 जिलों में हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवा चलने की संभावना है।

मौसम के इस बदलाव के बीच तापमान में भी उतार-चढ़ाव जारी है। पिछले 24 घंटे में 33.5 डिग्री के साथ राजनांदगांव प्रदेश में सबसे गर्म रहा। वहीं पेंड्रा में सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार धमतरी, गरियाबंद और महासमुंद में 60 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा या आंधी के साथ गरज-चमक और बारिश हो सकती है। इसके अलावा कई जिलों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से अचानक तेज हवा चलने की संभावना है।

सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, रायगढ़, कोरबा समेत कई जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा, बिजली और बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 24 सितंबर की सुबह बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया विशाखापट्टनम और गोपालपुर के बीच उत्तर आंध्र प्रदेश-दक्षिण ओडिशा तट से टकरा सकता है। इसके असर से छत्तीसगढ़ में तेज हवाओं के साथ बारिश और कहीं-कहीं भारी बारिश की स्थिति बन सकती है।

इस सिस्टम का असर प्रदेश में 23 से 26 सितंबर तक रहने की संभावना है। इस दौरान खासकर दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश के साथ अंधड़ और बिजली गिरने का खतरा रहेगा।

ऑरेंज अलर्ट भारी बारिश का खतरा बताता है: कुछ जगहों पर भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका है। लोगों को मौसम खराब होने पर सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। येलो अलर्ट बारिश और गरज-चमक का अलर्ट है: कुछ जगहों पर हल्की बारिश के साथ बिजली गिरने और तेज हवा चलने की संभावना है। मौसम खराब होने पर सावधानी बरतें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button