Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Crowds of devotees gathered on Amla Navami in Ramanujganj | रामानुजगंज में आंवला नवमी पर उमड़ी भक्तों की भीड़: महामाया मंदिर और पहाड़ी पर की गई पूजा; खीर-पूड़ी का लगा भोग – Balrampur (Ramanujganj) News
Breaking News

Crowds of devotees gathered on Amla Navami in Ramanujganj | रामानुजगंज में आंवला नवमी पर उमड़ी भक्तों की भीड़: महामाया मंदिर और पहाड़ी पर की गई पूजा; खीर-पूड़ी का लगा भोग – Balrampur (Ramanujganj) News

By adminOctober 30, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1576e67f a816 42fe 8c9c df14f54b7d56 1761795089576
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



1576e67f a816 42fe 8c9c df14f54b7d56 1761795089576

रामानुजगंज में आंवला नवमी का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। 30 अक्टूबर को नगर के वार्ड क्रमांक 9 स्थित मां महामाया मंदिर और पहाड़ी पर स्थित मंदिर वाले वृक्ष के नीचे सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सभी

.

भक्तों ने परंपरागत रूप से आंवला वृक्ष की परिक्रमा कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। कई श्रद्धालुओं ने वृक्ष के नीचे कई प्रकार के पकवान बनाकर मां महामाया को भोग लगाया। इनमें पूरी-सब्जी, खीर-पूड़ी और हलवा जैसे पारंपरिक व्यंजन शामिल थे।

मंदिर परिसर भक्ति गीतों और देवी भजनों से गूंजता रहा। महिलाएं समूह बनाकर आंवला नवमी की कथा सुनती दिखीं और एक-दूसरे को आंवला का प्रसाद वितरित किया।

कार्तिक शुक्ल नवमी को मनाते है आंवला नवमी

मां महामाया मंदिर के पुजारी पंडित जितेंद्र पांडे ने इस अवसर पर बताया कि कार्तिक शुक्ल नवमी को आंवला नवमी मनाई जाती है। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन आंवला वृक्ष की पूजा करने से सभी पापों का नाश होता है और जीवन में सुख, समृद्धि तथा उत्तम स्वास्थ्य प्राप्त होता है।

उन्होंने यह भी बताया कि आंवला भगवान विष्णु का प्रिय फल है, इसलिए इस दिन विशेष रूप से भगवान विष्णु और आंवला वृक्ष की आराधना की जाती है।

मंदिर परिसर में साफ-सफाई अभियान

पर्व के दौरान नगरवासियों ने मंदिर परिसर में साफ-सफाई अभियान चलाया। भक्तों के लिए जलपान और प्रसाद की भी व्यवस्था की गई, जिसमें बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरा वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण रहा।

इस प्रकार, रामानुजगंज में आंवला नवमी का पर्व पारंपरिक उल्लास और धार्मिक आस्था के साथ संपन्न हो रहा हक़, जिसमें नगरवासियों ने एकजुट होकर अपनी संस्कृति और परंपरा का सम्मान किया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़ में 42 IAS अधिकारियों का तबादला, 7 जिलों के कलेक्टर बदले गए, देखें लिस्ट

May 7, 2026

छत्तीसगढ़ सरकार का ऐतिहासिक फैसला, 20 हजार गांवों की भूमि का डाटा ऑनलाइन, धोखाधड़ी की तो मोबाइल पर आएगा अलर्ट

May 7, 2026

छत्रपति शिवाजी महाराज की ‘वाघ नख’ और ‘जगदंबा तलवार’ की वापसी की मांग, ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय को लिखा पत्र

May 7, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069702
Views Today : 5
Views Last 7 days : 558
Views Last 30 days : 3683
Total views : 90746
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.