घर के बाहर खड़ी गाड़ी उठाकर ले गए बदमाश।
बिलासपुर में दो बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी एक्टिवा को चोरी कर लिया। चोरी की इस वारदात का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दो युवक एक्टिवा को घर से बाहर पैदल लेकर जाते नजर आ रहे हैं। युवती ने चोरी की शिकायत पुलिस से की है। जिस पर पुलिस सीसीटीवी
.
बंधवापारा की रहने वाली मुस्कान साहू ज्वेलरी शॉप में काम करती है। उसने करीब साल भर पहले दुकान जाने-आने के लिए एक्टिवा खरीदी थी। दिवाली पर्व के दौरान घर में काम की वजह से मुस्कान ने अपनी एक्टिवा को घर के बाहर खड़ी की थी। रात में सोते समय वो अपनी गाड़ी को अंदर रखना भूल गई।

सीसीटीवी वीडियो में एक्टिवा ले जाते दिखे युवक।
सुबह उठी तब गायब मिली गाड़ी मुस्कान जब सुबह सो कर उठी और बाहर निकल कर अपनी गाड़ी को देखने गई, तब एक्टिवा गायब मिली। उसने चोरी की इस घटना की जानकारी आसपस के लोगों को दी। साथ ही गाड़ी चोरी करने वाले युवकों की जानकारी जुटाई। लेकिन, उनका कुछ पता नहीं चला।
सीसीटीवी में एक्टिवा लेकर जाते दिखे दो युवक सुबह से लेकर दोपहर तक मुस्कान अपनी गाड़ी चोरी करने वालों के संबंध में पूछताछ करती रही। फिर दोपहर में उसने अपने पड़ोसी के घर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज निकलवाई। सीसीटीवी वीडियो में रात करीब एक बजे दो युवक उसके घर के आसपास रैकी करते नजर आ रहे हैं, जिसके बाद वही बदमाश लड़के एक्टिवा को घर के बाहर से कुछ दूर गाड़ी को पैदल लेकर जाते दिख रहे हैं।
युवती ने थाने में की शिकायत, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद मुस्कान साहू ने इस घटना की जानकारी सरकंडा थाने में दी। साथ ही चोरी की शिकायत कर बदमाशों की तलाश करने की मांग की। पुलिस ने सीसीटीवी वीडियो के जरिए बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि गाड़ी चोरी करने वाले संदेहियों की पहचान नहीं हो पाई है। वीडियो के आधार पर उनकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
<
