Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Conversion under the pretext of New Year’s feast and prayer meeting, VIDEO | न्यू ईयर भोज-प्रार्थना सभा के बहाने धर्मांतरण, VIDEO: बिलासपुर में पास्टर ने घर में बुलाया, भोज के बाद बपतिस्मा लेने की दिलाई शपथ; केस दर्ज – Chhattisgarh News
Breaking News

Conversion under the pretext of New Year’s feast and prayer meeting, VIDEO | न्यू ईयर भोज-प्रार्थना सभा के बहाने धर्मांतरण, VIDEO: बिलासपुर में पास्टर ने घर में बुलाया, भोज के बाद बपतिस्मा लेने की दिलाई शपथ; केस दर्ज – Chhattisgarh News

By adminJanuary 2, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 15 1 1767324977
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के बहाने भोज और प्रार्थना सभा कर धर्मांतरण कराने का मामला सामने आया है। हिंदूवादी संगठन के लोगों ने पास्टर का शपथ दिलाते हुए वीडियो भी बनाया है, जिसमें वो प्रार्थना सभा में मौजूद लोगों को साल 2026 में बपति

.

घटना पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने पास्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हिंदू संगठन के लोगों का कहना है कि प्रार्थना सभा की आड़ में महिलाओं और पुरुषों को स्वास्थ्य सुविधाएं, भोजन और अन्य लाभ देने का लालच देकर धर्म बदलने के लिए प्रेरित किया जा रहा था।

पास्टर प्रभु ईशु को मानने और साल 2026 में बपतिस्मा लेने की शपथ दिला रहा था।

पास्टर प्रभु ईशु को मानने और साल 2026 में बपतिस्मा लेने की शपथ दिला रहा था।

पास्टर ने अपने घर में किया था आयोजन

ग्राम जोंधरा निवासी सुखनंदन लहरे ईसाई धर्म को मानता है। उस पर आरोप है कि पास्टर बनकर गांव के भोले-भाले लोगों को प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराने का प्रयास कर रहा था। न्यू ईयर पर वह अपने घर में भोज और प्रार्थना सभा आयोजित किया था, जिसमें बड़ी संख्या में महिला, पुरूष और युवाओं को बुलाया था।

प्रार्थना सभा के बहाने धर्मांतरण

गांव में प्रार्थना सभा आयोजित होने की जानकारी मिलने पर कुछ स्थानीय युवक भी वहां पहुंच गए। उन्होंने भोज से पहले आयोजित प्रार्थना सभा के दौरान खिड़की की आड़ में चुपके से वीडियो बनाया, जिसमें सुखनंदन लहरे लोगों को प्रभु ईशु को मानने और साल 2026 में बपतिस्मा लेने की शपथ दिला रहा है।

वीडियो भेजकर हिंदूवादी संगठन के लोगों को बुलाया

स्थानीय युवकों ने इस वीडियो को हिंदूवादी संगठन के लोगों को भेजा, जिसके बाद स्थानीय युवक और हिंदू संगठन के लोग वहां पहुंच गए। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को बुलाया और धर्मांतरण कराने का आरोप लगाया।

उनका कहना है कि न्यू ईयर भोज की आड़ में लोगों को एकत्र किया गया था। प्रार्थना सभा की आड़ में महिलाओं और पुरुषों को स्वास्थ्य सुविधाएं, भोजन और अन्य लाभ देने का लालच देकर धर्म बदलने के लिए प्रेरित किया जा रहा था।

स्थानीय लोगों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

स्थानीय लोगों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

मौके पर पहुंची पुलिस, पास्टर के खिलाफ केस दर्ज

स्थानीय युवकों व हिंदूवादी संगठन के लोगों ने इस मामले की शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया। फिर मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बिना अनुमति प्रार्थना सभा कराने व धर्मांतरण कराने के आरोप में सुखनंदन लहरे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

……………………

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

कांकेर में बवाल…10 ईसाइयों के घरों को तोड़ा, VIDEO: मूल धर्म में लौटने से इनकार पर भड़के ग्रामीण, लाठी-डंडे लेकर घरों में घुसे, जमकर तोड़फोड़

कांकेर के पुसागांव में धर्मांतरण को लेकर तनाव, ग्रामीणों ने 10 घरों में तोड़फोड़ की, पुलिस तैनात

कांकेर के पुसागांव में धर्मांतरण को लेकर तनाव, ग्रामीणों ने 10 घरों में तोड़फोड़ की, पुलिस तैनात

छत्तीसगढ़ के कांकेर ज़िले में ईसाई परिवारों के दस घरों में तोड़फोड़ की गई है। पुसागांव गांव में धर्म परिवर्तन को लेकर फिर से तनाव बढ़ गया है। लाठी-डंडों से लैस गांव वाले ईसाई समुदाय के लोगों के घरों में घुस गए, जिससे काफी नुकसान और हंगामा हुआ। मामला अमाबेड़ा पुलिस स्टेशन इलाके का है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

अंबिकापुर महापौर का वायरल ऑडियो, अजाक थाने पहुंचे कांग्रेसी:ऑडियो की जांच कराने की मांग, थाना प्रभारी बोले- हमारे क्षेत्राधिकार में नहीं

June 28, 2026

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिला हुआ नक्सल मुक्त:7 नक्सल पीड़ितों और आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिलेगी सरकारी नौकरी

June 28, 2026

कोरबा में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई:खनिज विभाग ने 14 स्थानों पर छापा मारकर टीपर-ट्रैक्टर जब्त किए

June 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076925
Views Today : 192
Views Last 7 days : 4240
Views Last 30 days : 11928
Total views : 107133
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.