कॉन्स्टेबल नकुल ध्रुव की फाइल फोटो।
छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक पुलिस आरक्षक ने आत्महत्या कर ली। उसकी लाश घर में फंदे से लटकती हुई मिली। कॉन्स्टेबल रविवार को बाल कटाने की बात कहकर घर से निकला था। घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र का है।
.
जानकारी के मुताबिक, कॉन्स्टेबल का नाम नकुल ध्रुव है। जो कि धमतरी पुलिस लाइन में पदस्थ था। वह परिवार साथ किराए के मकान में रहता था। मूल रूप से वह ग्राम रावनगुड़ा का रहने वाला था। बाल कटाने की बात कहकर घर से निकला था।
रविवार रात 6 बजे पत्नी ने कॉल किया, जिस पर नकुल ने कहा कि आप लोग खाना खा लो। सोमवार को उसने कॉल रिसीव नहीं किया। पत्नी ने पहले अपने मायके में संपर्क किया और जब कोई जानकारी नहीं मिली तो उसने रावनगुड़ा गांव में पता किया।

सुसाइड की वजह अज्ञात
तब जाकर पता चला की उनसे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। इधर जानकारी मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।
इस मामले में अर्जुनी टीआई राजेश जगत ने कहा कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को पीएम के लिए भेजा गया है। सुसाइड की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। मर्ग कायम कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
<
