Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Congress workers broke the three-layer security cordon and protested in front of the Durg BJP office. | कांग्रे​सियों ने तीन लेयर का सुरक्षा घेरा तोड़कर दुर्ग भाजपा कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया – durg-bhilai News
Breaking News

Congress workers broke the three-layer security cordon and protested in front of the Durg BJP office. | कांग्रे​सियों ने तीन लेयर का सुरक्षा घेरा तोड़कर दुर्ग भाजपा कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया – durg-bhilai News

By adminDecember 19, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
app 176606813069440fa2c9ed1 1000709684
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



app 176606813069440fa2c9ed1 1000709684

.

नेशनल हेराल्ड मामले और केंद्रीय जांच एजेंसियों के कथित दुरुपयोग के विरोध में कांग्रेस ने गुरुवार को दुर्ग में जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर और भिलाई शहर के संयुक्त आह्वान पर सैकड़ों कार्यकर्ता पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में दोपहर एक बजे राजीव भवन से जिला भाजपा कार्यालय के घेराव के लिए निकले।

कार्यकर्ताओं के हाथों में लोकतंत्र बचाओ, ईडी-सीबीआई का दुरुपयोग बंद करो, फर्जी मामलों से विपक्ष को दबाया नहीं जा सकता, सत्यमेव जयते, जैसी तख्तियां थीं और नारे लगातार गूंज रहे थे। कांग्रेसियों का जोश और आक्रोश पूरे रास्ते साफ झलक रहा था। भाजपा कार्यालय तक कांग्रेसियों को पहुंचने से रोकने जिला व पुलिस प्रशासन ने तीन लेयर का कड़ा सुरक्षा घेरा तैयार किया था। पहली बेरिकेडिंग शनिचरी बाजार के पास यातायात स्टॉपर से की गई, जिसे युवा कार्यकर्ताओं ने पार कर लिया। इसके बाद पानी टंकी के पास बांस-बल्ली से दूसरी बेरिकेडिंग की गई, लेकिन यह भी कांग्रेसियों के कदम नहीं रोक सकी। अंत में टीन शेड लगाकर मजबूत किलाबंदी की गई, जहां पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों और जवानों ने बलपूर्वक कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान हल्की धक्कामुक्की और झड़प भी हुई। कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय तक तो नहीं पहुंच पाए, लेकिन वहीं डटे रहकर उन्होंने अपना विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी को फंसाने के लिए बार-बार साजिशें रची गईं, लेकिन अदालत और देश की जनता ने सत्ता की भूखी भाजपा का असली चेहरा उजागर कर दिया है। पूर्व विधायक अरुण वोरा ने कहा कि बिना ठोस आधार की गई यह कार्रवाई पूरी तरह दुर्भावना से प्रेरित थी, जिसे न्यायालय ने सिरे से खारिज कर दिया। दुर्ग जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि न्यायालय ने फिर साबित कर दिया कि सत्य परेशान हो सकता है, पर पराजित नहीं। वहीं दुर्ग शहर कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि भाजपा सरकार की चाल, चरित्र और चेहरा जनता भली-भांति समझ चुकी है और आने वाले चुनाव में इसका जवाब मिलेगा। इस आक्रोश प्रदर्शन में भिलाई अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, प्रतिमा चंद्राकर, आरएन वर्मा, लक्ष्मण चंद्राकर, राजेश यादव, संजय कोहले, अल्ताफ अहमद, राजकुमार पाली, अजय मिश्रा, राजकुमार साहू, राय सिंह ढिकोला, राजकुमार नारायणी, नासिर खोखर, सुशील भारद्वाज, अब्दुल गनी, दीपक साहू, आनंद ताम्रकार, आयुष शर्मा, अय्यूब खान, चिराग शर्मा आदि मौजूद थे।

विपक्ष को कुचलने भाजपा ईडी का दुरुपयोग कर रही है: पूर्व सीएम भूपेश बघेल इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह विपक्ष को दबाने के लिए ईडी, सीबीआई और सभी सरकारी तंत्रों का दुरुपयोग कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय ने साबित कर दिया है कि भाजपा सरकार विपक्ष और उनके परिजनों को फर्जी मामलों में फंसाकर डराना चाहती है। उन्होंने कहा कि पिछले 7 वर्षों से भाजपा यही कर रही है, लेकिन कांग्रेस डरने वालों में से नहीं है। जो आजादी से पहले अंग्रेजों से नहीं डरे, वे आज़ादी के बाद इन वोट चोरों से क्यों डरेंगे? कांग्रेस हमेशा सत्य के साथ रही है। आज सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा को आईना दिखाया है। देश की जागरूक जनता भाजपा के इस षड्यंत्र को समझ चुकी है। हर वस्तु महंगी हो गई है लोग महंगाई से त्रस्त हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

ड्रग्स क्वीन नाव्या मलिक केस में ED की एंट्री:850 रसूखदारों से जुड़े तार खंगालेगी, मनी ट्रेल पर फोकस; नाव्या हाईप्रोफाइल पार्टियों में सप्लाई करती थी ड्रग्स

June 23, 2026

Raipur-Bilaspur NH Car Stunt | Driver Booked, Girls Not Action

June 23, 2026

रायगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, तापमान में आई गिरावट:हल्की हवाओं और बारिश से मिली राहत, आज 2 डिग्री बढ़ सकता है तापमान

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075224
Views Today : 345
Views Last 7 days : 3189
Views Last 30 days : 10017
Total views : 104246
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.