Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Congress reached out to traders regarding land registry guidelines | जमीन रजिस्ट्री गाइडलाइन को लेकर व्यापारियों के बीच पहुंची कांग्रेस: रजिस्ट्री के सार्वजनिक बहिष्कार की बनी रणनीति, आंदोलन की भी तैयारी – Raipur News
Breaking News

Congress reached out to traders regarding land registry guidelines | जमीन रजिस्ट्री गाइडलाइन को लेकर व्यापारियों के बीच पहुंची कांग्रेस: रजिस्ट्री के सार्वजनिक बहिष्कार की बनी रणनीति, आंदोलन की भी तैयारी – Raipur News

By adminDecember 5, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 12 05 at 30515 pm 1764932512
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ में जमीन रजिस्ट्री की नई गाइडलाइन को लेकर जारी विवाद अब और तेज हो गया है। विपक्ष, व्यापारी संगठन और आम नागरिक लगातार विरोध जता रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस आज जमीन व्यापारियों के बीच पहुंची और करीब दो घंटे चली बैठक में रजिस्ट्री के सार्वज

.

बैठक के बाद प्रमोद दुबे ने सरकार पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य में साय सरकार बनने के बाद से ही गलत फैसलों की श्रृंखला चल रही है, जिससे आम जनता की जेब पर लगातार बोझ बढ़ता जा रहा है। चाहे वह बिजली बिल हाफ का मुद्दा हो या हालिया जमीन पंजीयन गाइडलाइन—हर फैसले से जनता को नुकसान ही हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री ओपी चौधरी ने जो नई गाइडलाइन लागू की है, वह सामान्यत: वित्तीय वर्ष की शुरुआत में आनी चाहिए थी, लेकिन इसे वर्ष के बीच में लागू कर किसानों और व्यापारियों पर अतिरिक्त राजस्व बोझ डाल दिया गया है।

व्यापारियों के बीच पहुंची कांग्रेस

व्यापारियों के बीच पहुंची कांग्रेस

प्रमोद दुबे ने कहा कि रमन सरकार के 15 साल के शासन में जिस छोटी रजिस्ट्री को रोक दिया गया था, उसे भूपेश बघेल की सरकार ने शुरू किया था और जमीन की गाइडलाइन में 30% की कमी कर आम जनता को बड़ी राहत दी थी। इसी वजह से पाँच साल तक जमीन कारोबार में स्थिरता बनी रही और बाजार व्यवस्थित रहा। लेकिन वर्तमान सरकार के फैसले न सिर्फ अव्यावहारिक हैं बल्कि जमीन कारोबार पर सीधी चोट हैं।

भाजपा सांसद ने भी जताया विरोध, सरकार पर बढ़ा दबाव

स्थिति यह है कि इस निर्णय को लेकर अब सत्ता पक्ष भी असहज दिखाई देने लगा है। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर नई गाइडलाइन को तत्काल स्थगित करने की मांग की है। उन्होंने इसे अव्यावहारिक और बिना जन-परामर्श के लिया गया कदम बताया।

भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लिखी चिठ्ठी

भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लिखी चिठ्ठी

सांसद अग्रवाल ने कहा कि कलेक्टर गाइडलाइन दरों में 100 से 800% तक की वृद्धि कर दी गई है, जिससे किसान, छोटे व्यवसायी, कुटीर उद्यमी, मध्यम वर्ग, रियल एस्टेट क्षेत्र और निवेशक सभी प्रभावित हो रहे हैं। उनके अनुसार यह वृद्धि प्रदेश की आर्थिक रीढ़ पर सीधी चोट है और इससे व्यापक असंतोष फैलना स्वाभाविक है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार दावा कर रही है कि नए गाइडलाइन से किसानों को भूमि अधिग्रहण में अधिक मुआवजा मिलेगा, जबकि वास्तविकता यह है कि केवल 1% भूमि ही अधिग्रहण में आती है, बाकी 99% जनता पर अनावश्यक आर्थिक बोझ डाल दिया गया है। उन्होंने पंजीयन शुल्क को फिर से 0.8% करने और पुरानी गाइडलाइन बहाल करने की मांग की है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

लोरमी पानी टंकी का वाल्व लीक,5 लाख लीटर पानी बहा:घरों-सड़कों पर भरा पानी,8 वार्डों में पानी की सप्लाई बाधित,8 हजार लोग प्रभावित,मरम्मत जारी

June 16, 2026

कोरबा के ग्रीन जोन में कब्जे का आरोप:पेड़ काटकर हो रही प्लाटिंग, निगम कर्मचारी पर मिलीभगत के भी आरोप

June 16, 2026

13 लाख का कच्चा आयरन जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार:रायगढ़ में प्लांट में खपाने की थी तैयारी, कागजात नहीं दिखा सके आरोपी

June 16, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074322
Views Today : 828
Views Last 7 days : 5359
Views Last 30 days : 9685
Total views : 101885
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.