एमसीबी जिले के मनेंद्रगढ़ में जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर वन विभाग की कथित अनियमितताओं के खिलाफ विशाल प्रदर्शन किया गया। हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं ने डीएफओ कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान पुलिस और
.
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वन विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपना आक्रोश व्यक्त किया। घेराव के बाद जिला प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा गया। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि वन विभाग की अनियमितताओं पर तत्काल कार्रवाई नहीं होती, बैगा जनजाति के घरों को तोड़ने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई नहीं होती, जंगलों में अवैध कटाई और तस्करी पर रोक नहीं लगती, और भ्रष्ट डीएफओ को पद से नहीं हटाया जाता, तो वे कलेक्टर कार्यालय का भी घेराव करेंगे।

बीजेपी नेताओं पर संरक्षण देने का आरोप
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने वन विभाग की ओर से बैगा जनजाति के घरों को तोड़ने को ‘अमानवीय और गैरकानूनी कृत्य’ बताया। उन्होंने कहा कि हजारों की संख्या में एकत्र जनता का यह प्रतिरोध दर्शाता है कि अब अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। श्रीवास्तव ने भाजपा नेताओं और मंत्री पर ऐसे भ्रष्ट डीएफओ को संरक्षण देने का गंभीर आरोप लगाया।
मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग
पूर्व विधायक गुलाब कमरों ने आरोप लगाया कि जिले के जंगलों में बड़े पैमाने पर अवैध कटाई और तस्करी जारी है, लेकिन वन विभाग केवल दिखावटी कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि लकड़ी माफियाओं को भाजपा नेताओं और मंत्री का संरक्षण प्राप्त है, जिससे यह समस्या और गंभीर होती जा रही है। कमरों ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की।

विभाग की लापरवाही से युवा वर्ग नाराज
एन एस यू आई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे ने कहा कि जिले का युवा वर्ग वन विभाग की लापरवाही से बेहद नाराज है। उन्होंने बताया कि आबादी वाले इलाकों में वन्यजीवों का खुले में घूमना लोगों के जीवन के लिए खतरा बन गया है, लेकिन विभाग इस पर असंवेदनशील बना हुआ है। पांडे ने भी भाजपा नेताओं और मंत्री पर भ्रष्ट डीएफओ को बचाने का आरोप लगाया।
<
