Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Congress and BJP face off in Surguja over National Herald case | नेशनल हेराल्ड केस को लेकर सरगुजा में कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने: कांग्रेसियों ने घेरा भाजपा कार्यालय, भाजपाइयों ने फूंका सोनिया-राहुल का पुतला – Ambikapur (Surguja) News
Breaking News

Congress and BJP face off in Surguja over National Herald case | नेशनल हेराल्ड केस को लेकर सरगुजा में कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने: कांग्रेसियों ने घेरा भाजपा कार्यालय, भाजपाइयों ने फूंका सोनिया-राहुल का पुतला – Ambikapur (Surguja) News

By adminDecember 18, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 12 18 at 180830 1766064606
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कांग्रेसियों ने की बेरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश

नेशनल हेराल्ड केस में स्पेशल कोर्ट के निर्णय के बाद गुरुवार को कांग्रेसियों ने भाजपा कार्यालय का घेराव किया। घेराव के दौरान कांग्रेस एवं भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। घेराव के दौरान पुलिस ने बेरिकेडिंग कर कांग्रेसियों को रोका। कांग्रेसियों व पुलि

.

नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस ने भाजपा पर केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के दुरूपयोग का आरोप आरोप लगाया है। नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली की विशेष अदालत ने ईडी के चार्जशीट को खारिज कर दिया है। मामले में आरोपी बनाए गए कांग्रेस नेता सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के लिए यह बड़ी जीत है।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोका

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोका

भाजपा कार्यालय का घेराव, जमकर हंगामा कांग्रेस कमेटी ने पूरे देश में भाजपा कार्यालयों के घेराव का निर्णय लिया था। गुरुवार को कांग्रेसियों ने जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय से रैली निकाली। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक एवं निगम के नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद के नेतृत्व में रैली भाजपा कार्यालय पहुंची। नारे लगाते हुए कांग्रेसियों ने पुलिस की बेरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की।

पुलिस ने घेराव रोकने के लिए बेरिकेडिंग की थी एवं वाटर कैनन के साथ ही बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया था। कांग्रेसियों को पुलिस बल ने रोक दिया। दूसरी ओर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एकजुट होकर कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।

भाजपाइयों ने की भी नारेबाजी

भाजपाइयों ने की भी नारेबाजी

राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन रैली के बाद कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम पर ज्ञापन सौंप प्रधानमंत्री और सरकार से माफी के साथ ही इस्तीफे की भी मांग की है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि भाजपा और संघ परिवार प्रारंभ से ही षडयंत्र करके गांधी परिवार को बदनाम करने के प्रयास में लगा रहा है। नेशनल हेराल्ड केस भी इसी की एक कड़ी है। पूर्व में भी संघ परिवार ने बोफोर्स मामले में राजीव गांधी को बदनाम करने का भरपूर प्रयास किया। नेशनल हेराल्ड केस के मामले में अदालत का फैसला एकबार फिर साबित करता है कि मोदी सरकार मात्र बदनाम करने के उद्देश्य से ईडी का दुरुपयोग कर रही है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोले-जांच एजेंसियों का दुरूपयोग कर रही भाजपा

कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोले-जांच एजेंसियों का दुरूपयोग कर रही भाजपा

निगम में नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद खान ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार विपक्ष खासकर राहुल गांधी की बातों को दबाने के लिए ईडी का दुरुपयोग कर रही है। उनका उद्देश्य मात्र इतना ही है कि गांधी परिवार की आवाज को दबाने से देश में विपक्ष शून्य हो जाएगा।

प्रदर्शन में अजय अग्रवाल, द्वितेन्द्र मिश्रा, राकेश गुप्ता, मधु सिंह, मो इस्लाम, विनय शर्मा, बलराम यादव, तिलक बेहरा, अमित सिंहदेव, प्रदीप गुप्ता, इंद्रजीत सिंह धंजल, डॉ. लालचंद यादव, शैलेन्द्र प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

भाजपाइयों ने घड़ी चौक में फूंका सोनिया-राहुल का पुतला

भाजपाइयों ने घड़ी चौक में फूंका सोनिया-राहुल का पुतला

भाजपा ने फूंका सोनिया-राहुल का पुतला कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने घड़ी चौक में सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया।

भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि जब-जब कानून अपना काम करता है, कांग्रेस सड़कों पर उतरकर दबाव बनाने और भ्रम फैलाने का प्रयास करती है। एजेंसियों पर आरोप लगाना कांग्रेस की पुरानी आदत बन चुकी है। कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव करने का प्रयास यह साबित करता है कि वह लोकतांत्रिक मर्यादाओं का पालन नहीं करती।

भाजपा के प्रदर्शन में अरुणा सिंह, मधुसूदन शुक्ला, विकास पांडे, निश्चल प्रताप सिंह, रुपेश दुबे, जन्मजय मिश्रा, अजय सिंह, सचिन अग्रवाल, शुभांगी बिहाड़े, विकास वर्मा, मयंक जायसवाल, रवि जायसवाल, संजीव वर्मा, निरंजन रॉय, प्रिया सिंह, आशा शुक्ला, नीलम राजवाड़े, छोटू थॉमस, गौतम विश्वकर्मा, वीर सोनी, सरिता मिश्रा, रश्मि जायसवाल, पूनम सिंह सहित कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Raipur-Bilaspur NH Car Stunt | Driver Booked, Girls Not Action

June 23, 2026

रायगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, तापमान में आई गिरावट:हल्की हवाओं और बारिश से मिली राहत, आज 2 डिग्री बढ़ सकता है तापमान

June 23, 2026

पॉलिटिकल कनेक्शन:राजनेताओं की शह पर सुलग रही थी दो परिवारों में दुश्मनी

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075224
Views Today : 345
Views Last 7 days : 3189
Views Last 30 days : 10017
Total views : 104246
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.