![]()
मिसदा| ग्राम मिसदा में कृषक चेतना मंच के तत्वावधान में किसानों की बैठक हुई, जिसमें बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। बैठक में रबी फसल के लिए खाद-बीज की समय पर उपलब्धता, पंजीयन से छूटे रकबों में धान विक्रय की अनुमति और आगामी रबी फसल के लिए समर्थन मूल्य
.
बैठक में यह भी मांग उठी कि रबी फसल के दौरान भी धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों को आर्थिक सुरक्षा मिले। कृषक चेतना मंच के सह संयोजक संदीप तिवारी ने कहा कि सभी मांगों को संबंधित विभागों और प्रशासन तक पहुंचाया जाएगा और समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर राजू खान, छबि साहू, मनीराम यादव, विनोद शुक्ला, सागर कुरें, हीरा महिलांगे, चिरंजीवी साहू, धनीराम साहू, राजकुमार साहू, फिरत साहू, झामलाल साहू सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
<
