मैनपाट में घास व पुआल में जमीं ओंस की बूंदें
उत्तर छत्तीसगढ़ में पांच दिनों की राहत के बाद शीतलहर के कारण कड़ाके की ठंड की वापसी हो गई है। सरगुजा के मैनपाट में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री दर्ज किया गया है। मैनपाट सहित अन्य पाट क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह पाले पड़े। मौसम में नमी और तापमान गिरने के कारण
.
सरगुजा में शीतलहरों के कारण पाट से लेकर मैदानी इलाकों तक कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। मौसम में बदलाव एवं हल्के बादल छाए रहने के कारण पिछले पांच दिनों से न्यूनतम तापमान 5 से 6.5 डिग्री तक रहा। गुरुवार शाम से शीतलहरों के कारण फिर से कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है।

सोनहत में भी जमकर पड़े पाले
पाट क्षेत्रों में पाले, 2 डिग्री तक गिरा पारा शीतलहरों के कारण सरगुजा के पाट क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह पाले दिखे। मैनपाट एवं सोनहत पाट में न्यूनतम तापमान गिरकर 2 डिग्री तक पहुंच गया है। तेज हवाओं के बाद भी पाट क्षेत्रों में पाले पड़े।
मैदानी इलाकों में भी न्यूनतम तापमान 4 से 5 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। हालांकि पिछले 24 घंटे में अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री दर्ज किया गया है।
बादल छाए रहने एवं शीतलहरों के कारण न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई है। अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री दर्ज किया गया है।

मैदानी इलाकों में सुबह 10 बजे तक छाया रहा कोहरा
कोहरे ने रफ्तार पर लगाया ब्रेक मौसम में नमी बढ़ने और न्यूनतम तापमान में कमी के कारण सरगुजा में गुरुवार रात से कोहरा छाने लगा। शुक्रवार सुबह 10 बजे के बाद भी सड़कों पर कोहरा दिखा।
कोहरे के कारण दृश्यता घटकर 50 मीटर ही रह गई। नमी के कारण लगातार धुंध दिखाई दे रही है। मौसम विभाग के अनुसार आद्रता सुबह 97 प्रतिशत तक दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान में गिरावट अनुमानित है। इसके कारण घना कोहरा दिख सकता है।

कड़ाके की ठंड में मैनपाट की सुहानी सुबह
शीतलहरों का जारी रहेगा असर उत्तर छत्तीसगढ़ में उत्तरी शीतलहरों के कारण सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड पड़ने का पूर्वानुमान है। मौसम वैज्ञानिक एएम भट्ट ने कहा कि शीतलहरों का असर दिखेगा और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे गिरने का अनुमान है। मौसम में नमी के कारण कोहरा छा रहा है। आगामी दिनों में भी घने कोहरे का असर दिख सकता है।
दिन में भी बढ़ी ठिठुरन सरगुजा संभाग के पाट क्षेत्रों से लेकर मैदानों तक शीतलहर ठिठुरा रही है। शीतलहरों के कारण लोग दिन में भी गर्म कपड़ों में नजर आ रहे हैं। शाम होते ही ठिठुरन बढ़ने से लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। मौसम में आ रहे बदलाव को देखते हुए आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट संभावित है।
<
