Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Coal levy scam… the syndicate was operating from the CM House | कोल लेवी स्कैम…CM हाउस से चलता था सिंडिकेट: सौम्या के निर्देश पर जयचंद करता था उगाही, फाइल ट्रांजिट, EOW-चार्जशीट में 253 करोड़ वसूली का खुलासा – Chhattisgarh News
Breaking News

Coal levy scam… the syndicate was operating from the CM House | कोल लेवी स्कैम…CM हाउस से चलता था सिंडिकेट: सौम्या के निर्देश पर जयचंद करता था उगाही, फाइल ट्रांजिट, EOW-चार्जशीट में 253 करोड़ वसूली का खुलासा – Chhattisgarh News

By adminDecember 19, 2025No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 9 11760372496 1765898379
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ में कोल लेवी स्कैम केस में EOW (आर्थिक अपराध शाखा) ने सोमवार (15 दिसंबर) को सौम्या चौरसिया के निज सचिव जयचंद कोसले के खिलाफ 1000 पन्नों की चार्जशीट पेश की है। सौम्या चौरसिया पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपसचिव रहीं।

.

EOW का दावा है कि रायपुर नगर निगम के रिकॉर्ड कीपर जयचंद को वसूली के लिए सौम्या चौरसिया सीएम हाउस ले गई थी। सौम्या चौरसिया के कार्यकाल में CM हाउस में ही पदस्थ था। सौम्या के कहने पर जयचंद पैसा वसूलने जाता था। वसूली के लिए ही उसे शासन से सीजी 02 नंबर की 2 गाड़ियां दी गई थीं।

ACB की चार्जशीट के मुताबिक 25 जून 2019 से 31 जनवरी 2020 तक सिंडिकेट के सदस्यों ने वॉट्सऐप ग्रुप बनाकर चर्चा की। इन चर्चाओं में सौम्या चौरसिया ने अनिल टुटेजा को भेजे मैसेज में लिखा है, कि ‘चेक करके तुरंत वापस करवा देना। जय सीधे CM के पास ले जाकर साइन करवा देगा।

एसीबी के अफसरों ने अपनी चार्जशीट में लिखा है कि मुख्यमंत्री कार्यालय/मुख्यमंत्री निवास से महत्त्वपूर्ण फाइलों का मूवमेंट, फाइलों का सुरक्षित परिवहन और मुख्यमंत्री से हस्ताक्षर करवाने जैसे संवेदनशील काम नियमित रूप से जय से कराए जाते थे।

पढ़िए सिंडिकेट का वॉट्सऐप चैट

पढ़िए कोल लेवी सिंडिकेट के सदस्यों का वॉट्सऐप चैट।

पढ़िए कोल लेवी सिंडिकेट के सदस्यों का वॉट्सऐप चैट।

पढ़िए कोल लेवी सिंडिकेट के सदस्यों का वॉट्सऐप चैट।

पढ़िए कोल लेवी सिंडिकेट के सदस्यों का वॉट्सऐप चैट।

पढ़िए कोल लेवी सिंडिकेट के सदस्यों का वॉट्सऐप चैट।

पढ़िए कोल लेवी सिंडिकेट के सदस्यों का वॉट्सऐप चैट।

पढ़िए कोल लेवी सिंडिकेट के सदस्यों का वॉट्सऐप चैट।

पढ़िए कोल लेवी सिंडिकेट के सदस्यों का वॉट्सऐप चैट।

पढ़िए कोल लेवी सिंडिकेट के सदस्यों का वॉट्सऐप चैट।

पढ़िए कोल लेवी सिंडिकेट के सदस्यों का वॉट्सऐप चैट।

पढ़िए कोल लेवी सिंडिकेट के सदस्यों का वॉट्सऐप चैट।

पढ़िए कोल लेवी सिंडिकेट के सदस्यों का वॉट्सऐप चैट।

पढ़िए कोल लेवी स्कैम को लेकर वॉट्सऐप ग्रुप के चैट्स

11765898129 1765955152
121765898137 1765955160
31765898149 1765955197
कोयला लेवी घोटाले के मामले में EOW ने जयचंद कोसले के खिलाफ 1000 पेज की चार्जशीट दायर की है।

कोयला लेवी घोटाले के मामले में EOW ने जयचंद कोसले के खिलाफ 1000 पेज की चार्जशीट दायर की है।

253 करोड़ से ज्यादा की अवैध वसूली की गई

ACB (एंटी-करप्शन ब्यूरो) की जांच में पता चला है कि फर्स्ट इन्फॉर्मेशन रिपोर्ट (FIR) के अनुसार, कोयला लेवी सिंडिकेट के सदस्यों पर 2020 और 2022 के बीच 540 करोड़ की उगाही करने का आरोप था। हालांकि EOW-ACB की जांच में पता चला कि 253 करोड़ से ज्यादा की वसूली की गई।

जांच के दौरान पता चला कि सिंडिकेट ने ट्रांसपोर्टरों और बिजनेसमैन को धमकाकर गैर-कानूनी तरीके से अवैध वसूली की गई है। यह पैसा फिर सिंडिकेट के सदस्यों के बीच बांटा गया, जिन्होंने इसका इस्तेमाल प्रॉपर्टी खरीदने के लिए भी किया।

image 2025 12 17t120856977 1765953467

हिसाब रखने वॉट्सऐप ग्रुप बनाए और कोड में बात करते थे

सिंडिकेट ने पैसों का हिसाब किताब रखने के लिए वॉट्सऐप पर पाल, दुर्ग, वीकली, टावर और जुगनू नाम से ग्रुप बनाए गए थे। बातचीत में कोडवर्ड का इस्तेमाल होता था।

कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव के लिए ‘D’, अफसर रानू साहू के लिए ‘RS’, मनीष उपाध्याय ‘MU’, ‘JAI’ सौम्या चौरसिया का निज सहायक,‘Sameer TSG’ आईएएस समीर विश्नोई, ‘Bhoj’ भोजराम पटेल, ‘Bhagat’ अमरजीत भगत, ‘RP’ आरपी सिंह, ‘Vinod’ विनोद तिवारी, ‘JP’ जेपी मौर्य, ‘Neetu’ नवनीत तिवारी।

इन लोगों के नामों के लिए कोडवर्ड का इस्तेमाल

‘Abhi Ji’ अभिषेक चौबे, ‘Kunjam’ आईएएस कुंजाम, ‘Anurag’ अनुराग चौरसिया, ‘Ami’ अमित चौरसिया,‘Minj’ यूडी मिंज, ‘Gandhi’ इदरिश गांधी, ‘Bhati’ पियूष भाटिया, ‘Chandr’ चंद्रदेव राय, ‘Vrishaspati’ वृहस्पति सिंह, ‘Annu’ प्रवेश दुबे, करोड़ के लिए ‘गिट्टी’ और लाख के लिए ‘रेती’।

‘गिरा’ या ‘इन’ का मतलब होता था कि पैसा आ चुका है। रायगढ़ का नेटवर्क नवनीत तिवारी संभालता था। 1500 पन्नों की चार्जशीट में वॉट्सऐप चैट, ग्रुप एक्टिविटी और तीन IPS अफसरों के नाम भी शामिल हैं। जो सूर्यकांत तिवारी और सौम्या चौरसिया के संपर्क में थे।

image 2025 12 17t121030513 1765953548

222 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त

कोल लेवी स्कैम में एजेंसी ने 222 करोड़ की प्रॉपर्टी अटैच की है। इसमें 35 से ज्यादा लोगों को आरोपी बनाया गया है। 15 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनमें निलंबित आईएएस रानू साहू, समीर विश्नोई, सौम्या चौरसिया, सूर्यकांत तिवारी, सुनील अग्रवाल समेत अन्य लोग शामिल हैं।

कोल वाशरी से 100 और ट्रांसपोर्टर से 25 रुपए प्रति टन वसूली

कोर्ट में पेश चार्जशीट के अनुसार कोल ट्रांसपोर्टिंग करने वालों के अलावा कोल वाशरी संचालकों से भी अलग से कमीशन वसूला गया। कोल वाशरी संचालकों से 100 रुपए प्रति टन और वाशरी से कोयला निकलने पर 25 रुपए प्रति टन अतिरिक्त ट्रांसपोर्टिंग शुल्क लिया जाता था।

इस तरह कोल कारोबारियों को 2 बार कमीशन देना पड़ता था। कोरबा और रायगढ़ में वसूली के लिए अलग से ऑफिस खोले गए थे।

image 2025 12 16t204856326 1765898280

जानिए क्या है छत्तीसगढ़ का कोल लेवी घोटाला

जांच एजेंसियों का दावा है कि छत्तीसगढ़ में कोयला घोटाला किया गया है। इस मामले में 36 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। ईडी का आरोप है कि कोयले के परिचालन, ऑनलाइन परमिट को ऑफलाइन करके वसूली की गई।

image 2025 12 16t204445579 1765898195
image 2025 12 16t204527174 1765898204

……………………….

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

शराब-घोटाला…भूपेश की सेक्रेटरी रही सौम्या अफसरों को देती थी गाली: Big-Boss वॉट्सएप चैट में खुलासा,चैतन्य के लिए पप्पू, सौम्या के लिए दीपेंद्र पैसा पहुंचाते थे

ED ने अपने चार्जशीट में कहा है कि सौम्या चौरसिया IAS अफसरों को देती गाली थी।

ED ने अपने चार्जशीट में कहा है कि सौम्या चौरसिया IAS अफसरों को देती गाली थी।

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल प्रवर्तन निदेशालय (ED) की गिरफ्त में हैं। ED ने अपनी चार्जशीट में Big-Boss वॉट्सऐप ग्रुप का खुलासा किया है। इस ग्रुप में चैतन्य बघेल, पुष्पक, सौम्या और दीपेंद्र सहित अन्य लोगों की जानकारी है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh Teacher Objectionable Video | DEO Probe

June 23, 2026

ड्रग्स क्वीन नाव्या मलिक केस में ED की एंट्री:850 रसूखदारों से जुड़े तार खंगालेगी, मनी ट्रेल पर फोकस; नाव्या हाईप्रोफाइल पार्टियों में सप्लाई करती थी ड्रग्स

June 23, 2026

Raipur-Bilaspur NH Car Stunt | Driver Booked, Girls Not Action

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075224
Views Today : 345
Views Last 7 days : 3189
Views Last 30 days : 10017
Total views : 104246
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.