Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » CM Sai will inaugurate the State Youth Festival | सीएम साय करेंगे राज्य युवा महोत्सव का शुभारंभ: बहतराई में 3000 युवा दिखाएंगे प्रतिभा, डिप्टी सीएम साव करेंगे अध्यक्षता – Bilaspur (Chhattisgarh) News
Breaking News

CM Sai will inaugurate the State Youth Festival | सीएम साय करेंगे राज्य युवा महोत्सव का शुभारंभ: बहतराई में 3000 युवा दिखाएंगे प्रतिभा, डिप्टी सीएम साव करेंगे अध्यक्षता – Bilaspur (Chhattisgarh) News

By adminDecember 23, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
c1cb3df5 22d6 45e7 a88e 44cfa6f1ee46 1766476106427
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बिलासपुर के राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र बहतराई में आज शाम 6:30 बजे राज्य युवा महोत्सव का शुभारंभ होगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इसका उद्घाटन करेंगे। तीन दिवसीय इस महोत्सव की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे, जिसमें प्रदेशभर से 3000 युवा 14 सां

.

इस शुभारंभ समारोह में ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ की भी लॉन्चिंग की जाएगी, जिसका आयोजन छत्तीसगढ़ की मेजबानी में पहली बार होगा। केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू, छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। राज्यपाल रमेन डेका 25 दिसंबर को समापन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।

2dfa69a0 d78c 4e6c 94ac 6654961ae450 1766476106425

राष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार करेगा राज्य युवा महोत्सव

खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राष्ट्रीय युवा महोत्सव-2026 के संदर्भ में इस राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य छत्तीसगढ़ के युवाओं को सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ना, उनकी प्रतिभा को निखारना और राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन के लिए मंच प्रदान करना है।

महोत्सव में कुल 14 विधाओं में प्रतियोगिताएं होंगी, जिनमें आठ दलीय और छह एकल विधाएं शामिल हैं। दलीय विधाओं में लोकनृत्य, पंथी नृत्य, राउत नाचा, सुआ नृत्य, करमा नृत्य, लोकगीत, रॉक बैंड और एकांकी शामिल हैं। एकल विधाओं में वाद-विवाद, कहानी लेखन, चित्रकला, कविता लेखन, नवाचार (साइंस मेला) और पारंपरिक वेशभूषा की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

इन सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं की पांच विधाओं – लोकनृत्य, लोकगीत, वाद-विवाद, चित्रकला और कविता लेखन – के विजेता प्रतिभागी नई दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय युवा उत्सव-2026 में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।

f344cc40 e253 40bb b65a 2505376862b4 1766476106425

प्रथम पुरस्कार 20 हजार और द्वितीय 15 हजार

राज्य युवा महोत्सव में दलीय प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान पाने वालों को 20 हजार रुपए, द्वितीय स्थान पाने वालों को 15 हजार रुपए और तृतीय स्थान पर रहने वालों को 10 हजार रुपए दिए जाएंगे।

एकल प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान पर आने वालों को 5 हजार रुपए, द्वितीय स्थान वालों को 3 हजार रुपए और तृतीय स्थान वालों को 2 हजार रुपए की पुरस्कार राशि मिलेगी।

इसके अलावा, महोत्सव में भाग लेने वाले हर प्रतिभागी को 1 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि के रूप में दिए जाएंगे।

2d9de3cf fa13 4409 a820 6017d1d1a24d 1766476106426

कुमार विश्वास का कविता पाठ, आरूग बैंड, मलखंभ का प्रदर्शन आज

राज्य युवा महोत्सव में प्रतियोगिताओं के साथ-साथ मनोरंजक कार्यक्रम भी होंगे। आज उद्घाटन समारोह के दौरान बहतराई स्टेडियम में शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक आरूग बैंड (अनुज शर्मा) की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके साथ ही नारायणपुर के कलाकारों द्वारा मल्लखंभ का शानदार प्रदर्शन भी होगा।

इसके अलावा 23 दिसंबर को बिलासपुर पुलिस ग्राउंड में रात 8:30 बजे से कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस कवि सम्मेलन में प्रसिद्ध कवि डॉ. कुमार विश्वास सहित अन्य कवि अपनी कविताएं प्रस्तुत करेंगे।

07173f75 c13a 46f0 b090 72cdca56a763 1766476106428

कल काफिला बैंड की प्रस्तुति

राज्य युवा महोत्सव के दूसरे दिन 24 दिसंबर को बहतराई मैदान में शाम 6 बजे से काफिला बैंड और स्वप्निल लाइव बैंड अपनी प्रस्तुति देंगे। महोत्सव के अंतिम दिन 25 दिसंबर को शाम 6 बजे से आरू साहू और दायरा (बस्तर) बैंड की प्रस्तुति होगी। समापन समारोह में प्रतियोगिताओं में जीतने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए जाएंगे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

जिन्न, प्रेत बाधा और ऑनलाइन ट्रेडिंग… ठगी की अनोखी स्क्रिप्ट:85 लाख रुपए ठगे, कहा- जिन्न नाराज हो जाएगा तो पति का एक्सीडेंट होगा, बाद में पति की मौत, पैसे मांगने पर अपना नस काटा

June 24, 2026

बिलासपुर के 6 कोचिंग-सेंटर की जांच, 5 में मिली खामियां:फायर सेफ्टी, बिल्डिंग परमिशन और इमरजेंसी गेट में मिलीं कमियां, एक सील

June 24, 2026

भूपेश बोले- RSS वाले राम मंदिर को लूट रहे:बिलासपुर में कहा- कका का तेवर बरकरार, लेकिन कांग्रेस सामूहिक नेतृत्व में लड़ेगी चुनाव

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075283
Views Today : 39
Views Last 7 days : 2225
Views Last 30 days : 9884
Total views : 104306
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.