Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Class 10 student commits suicide in Durg | दुर्ग में 10वीं की छात्रा ने लगाई फांसी: आत्महत्या का कारण अज्ञात, 4 लोगों के परिवार में बड़ी बेटी थी; जांच जारी – durg-bhilai News
Breaking News

Class 10 student commits suicide in Durg | दुर्ग में 10वीं की छात्रा ने लगाई फांसी: आत्महत्या का कारण अज्ञात, 4 लोगों के परिवार में बड़ी बेटी थी; जांच जारी – durg-bhilai News

By adminDecember 14, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 12 13 at 112932 pm 1765655583
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2025 12 13 at 112932 pm 1765655583

दुर्ग जिले में कक्षा दसवीं की एक छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृत छात्रा की पहचान दिशा माथनकर (15) के रूप में हुई है। वह दुर्ग पब्लिक स्कूल में पढ़ती थी। घटना शनिवार (13 दिसंबर) दोपहर की है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

.

दिशा अपने परिवार के साथ सिकोला बस्ती के आगे जयंती नगर स्थित घर में रहती थी। जहां उसने सुसाइड किया। घटना के बाद परिजन डॉक्टर के पास ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल आत्महत्या का कारण अज्ञात है। पीएम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

परिवार में 4 सदस्य, दिशा बड़ी बेटी थी

दिशा अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहती थी। परिवार में 4 सदस्य है। बताया जा रहा है कि दिशा परिवार की बड़ी बेटी थी। उसकी मां सिलाई का काम करती हैं और उनकी एक छोटी-सी टेलर की दुकान भी किराए की है। परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

रोने की आवाज आई तो पड़ोसियों को हुई जानकारी

पड़ोसियों के अनुसार, शनिवार दोपहर अचानक घटना की जानकारी मिली। छात्रा की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसकी मौत दोपहर करीब 2 बजे के आसपास हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रारंभिक जांच की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

पढ़ाई में होनहार थी छात्रा

पड़ोसियों ने बताया कि दिशा पढ़ाई में होनहार थी और सामान्य स्वभाव की थी। हाल के दिनों में किसी तरह के तनाव या विवाद की जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि पुलिस परिजनों, पड़ोसियों और स्कूल से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके।

पुलिस कर रही जांच

कोतवाली पुलिस का कहना है कि मर्ग कायम कर लिया गया है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि छात्रा किसी मानसिक दबाव या अन्य कारणों से परेशान तो नहीं थी।

रविवार को छात्रा का पोस्टमॉर्टम दुर्ग के मर्च्युरी में किया जाएगा। इसके बाद अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंपा जाएगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

NSUI ने अटल यूनिवर्सिटी प्रशासन का किया घेराव:कुलपति को नारियल भेंट कर कुलसचिव को हटाने की मांग, चाकूबाजी और अव्यवस्थाओं पर नाराजगी

May 6, 2026

शराबी कार ड्राइवर ने ट्रेलर को टक्कर मारी:अनियंत्रित होकर नाली में घुसी कार, 68 शराबियों पर कार्रवाई

May 6, 2026

कोंडागांव में 38.37 करोड़ की लागत से बनेंगे सड़क:केदार कश्यप ने किया भूमिपूजन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेज-4 के तहत होगा निर्माण

May 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069682
Views Today : 35
Views Last 7 days : 589
Views Last 30 days : 3828
Total views : 90726
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.