Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » CIMS doctors restore man’s crushed face | CIMS डॉक्टरों ने युवक के कुचले चेहरे को संवारा: 7 घंटे चला ऑपरेशन,10 प्लेट्स और 35 स्क्रू से हड्डियां जोड़ीं,सड़क हादसे में हुआ था घायल – Bilaspur (Chhattisgarh) News
Breaking News

CIMS doctors restore man’s crushed face | CIMS डॉक्टरों ने युवक के कुचले चेहरे को संवारा: 7 घंटे चला ऑपरेशन,10 प्लेट्स और 35 स्क्रू से हड्डियां जोड़ीं,सड़क हादसे में हुआ था घायल – Bilaspur (Chhattisgarh) News

By adminDecember 16, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
7ce7e826 0a2b 4a2c 8286 fc805e7e59e11765887966665 1765889918
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बिलासपुर के सिम्स अस्पताल के डॉक्टरों ने सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक युवक के कुचले हुए चेहरे को सफलतापूर्वक ठीक कर दिया है। युवक के चेहरे की दाईं ओर की हड्डियां पूरी तरह चकनाचूर हो गई थीं, जिन्हें 10 प्लेट्स और 35 स्क्रू की मदद से जोड़ा गय

.

कोरबा जिले के पाली तहसील के ग्राम मुरली निवासी 19 वर्षीय नंदकुमार पटेल को सड़क दुर्घटना के बाद सिम्स अस्पताल लाया गया था। दुर्घटना में उनके चेहरे का दाहिना हिस्सा बुरी तरह डैमेज हो गया था। दाहिने गाल, आंख के नीचे की हड्डी, ऊपरी और निचला जबड़ा पूरी तरह से टूट गए थे।

चेहरे की हड्डियां बुरी तरह चकनाचूर हो गई थी

सीटी स्कैन जांच में पता चला कि युवक के चेहरे की हड्डियां बुरी तरह चकनाचूर हो गई थीं। ऐसी स्थिति में टूटी हुई हड्डियों को जोड़ना डॉक्टरों के लिए एक बड़ी चुनौती थी। दुर्घटना के कारण अत्यधिक रक्तस्राव हुआ था, जिसके चलते ऑपरेशन के दौरान भी खून चढ़ाने की आवश्यकता पड़ी।

बिलासपुर का सिम्स अस्पताल (फाइल फोटो)

बिलासपुर का सिम्स अस्पताल (फाइल फोटो)

6 से 7 घंटे चला ऑपरेशन

करीब 6 से 7 घंटे तक चले इस ऑपरेशन को डॉक्टरों ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया। मरीज के चेहरे की सुंदरता और युवावस्था को ध्यान में रखते हुए, डॉक्टरों ने सिर में एक चीरा (हेमीकोरोनल इनसीजन) और दूसरा चीरा आंख के अंदर से (ट्रांसकन्जकटाइवल) लगाया। यह एक नई सर्जिकल पद्धति है, जिससे चेहरे पर कोई निशान नहीं पड़ता।

इस चुनौतीपूर्ण प्रक्रिया में, डॉक्टरों ने टूटी हुई हड्डियों को सही जगह पर स्थापित करने के लिए 10 प्लेट्स और 35 स्क्रू का उपयोग किया। सिम्स अस्पताल अब जटिल आपातकालीन मामलों में त्वरित और संवेदनशील उपचार प्रदान कर रहा है।

इन्होंने किया ऑपरेशन

ऑपरेशन को सफल बनाने के लिए सिम्स अस्पताल में दंत रोग विभाग, एनेस्थेसिया विभाग और रेडियोलॉजी विभाग की एक टीम बनाई गई थी। इसे दंत चिकित्सा विभाग के डॉ. भूपेन्द्र कश्यप के निर्देशन में पूरा किया गया।

टीम में दंत चिकित्सा विभाग के विभागाध्यक्ष और ओरल व मैक्सिलोफैशियल सर्जन डॉ. संदीप प्रकाश, डॉ. केतकी किनिकर, डॉ. हेमलता राजमनी, डॉ. प्रकाश खरे और डॉ. सोनल पटेल शामिल थे। एनेस्थेसिया विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मधुमिता मूर्ति और रेडियोलॉजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

सिम्स के डीन डॉ. रमणेश मूर्ति और संयुक्त संचालक एवं अधीक्षक डॉ. लखन सिंह ने इस सफल ऑपरेशन के लिए सभी डॉक्टरों और स्टाफ की सराहना की।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

गर्मी की छुट्टियों में रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, एलटीटी से सांतरागाछी के बीच बिलासपुर-दुर्ग-रायपुर होकर चलेगी स्पेशल ट्रेन

April 18, 2026

भीषण गर्मी में राहत… बिलासपुर में दोपहर 12 से 4 बजे तक बंद रहेंगे ट्रैफिक सिग्नल, SSP ने जारी किए निर्देश

April 18, 2026

छत्तीसगढ़ में जानलेवा गर्मी का कहर, रायपुर-बिलासपुर में तापमान 43 डिग्री पार; लू और बिजली कटौती से हालात बेकाबू

April 18, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067675
Views Today : 11
Views Last 7 days : 916
Views Last 30 days : 3952
Total views : 88603
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.