Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chirmiri open cast coal mine case | चिरमिरी ओपन कास्ट कोयला खदान का मामला: धमाके से सौ मीटर तक बरसे बोल्डर, नौ घायल, गाड़ियों-मशीनों को पहुंचा नुकसान – Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News
Breaking News

Chirmiri open cast coal mine case | चिरमिरी ओपन कास्ट कोयला खदान का मामला: धमाके से सौ मीटर तक बरसे बोल्डर, नौ घायल, गाड़ियों-मशीनों को पहुंचा नुकसान – Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News

By adminOctober 7, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig 1 1759787451
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



orig 1 1759787451

चिरमिरी ओपन कास्ट कोयला खदान में सोमवार को ब्लास्टिंग से पहले ही विस्फोट हो गया और नौ कर्मचारी घायल हो गए। घटना दोपहर करीब 2.30 बजे की है। कोयला खदान में ओवर बर्डन (ऊपरी मिट्टी) हटाने के लिए रूटीन ब्लास्टिंग की तैयारी की जा रही थी। इस दौरान निर्धारित

.

घटना को लेकर श्रमिक संगठनों ने खदान प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि ब्लास्टिंग के दौरान सतर्कता जरूरी है। समय से पहले बिना सूचना विस्फोट से खदान प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है। ब्लास्टिंग की तैयारी के दौरान ही महिलाकर्मियों समेत 9 कर्मी घायल हो गए। ब्लास्ट के साथ पत्थरों के टुकड़े गिरने लगे, जिससे घटना स्थल पर भगदड़ मच गई।

घटना में कृष्णा इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के कर्मचारियों सहित ब्लास्टिंग इंचार्ज रविंद्र चक्रधारी, ओवरमेन मनोज दास व कई महिला मजदूर घायल हो गए। हीरामती, दुलारो, दुर्गा, शंकर, शिवकुमार, मानसाय, रवि शंकर सहित अन्य कर्मचारियों को भी चोटें आई हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए रेफर किया गया है।

ब्लास्टिंग की तैयारी के बीच हुआ ब्लास्ट

महिला कर्मी हीरामती और दुलारो पिछले 17 साल से ब्लास्टिंग का काम कर रही हैं। घायल महिलाओं ने बताया कि वे सब ब्लास्टिंग की तैयारी ही कर रहीं थीं कि इसी बीच अचानक ब्लास्ट हो गया। उन पर ऊपर से पत्थर और मिट्टी गिरनी लगी। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया और उन्हें हल्की चोटें आईं है। घटना की जानकारी मिलते ही खान प्रबंधन और साथी कर्मियों ने घायलों को फौरन अस्पताल पहुंचाया। खान प्रबंधक संतोष कुमार ने बताया कि ब्लास्टिंग से पहले फायर क्षेत्र की गर्मी के कारण अचानक विस्फोट होने की आशंका है। घटना की जांच की जाएगी।

घटना के बाद सवालों के घेरे में ब्लास्टिंग प्रोटोकॉल

घटना ने खदान क्षेत्र में ब्लास्टिंग सुरक्षा प्रोटोकॉल और सतर्कता प्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आम तौर पर किसी भी खदान में ब्लास्टिंग से पहले सायरन बजाकर अलर्ट जारी किया जाता है। फिर कर्मचारियों को सुरक्षित स्थान पर हटाया जाता है। रास्ते भी ब्लॉक किए जाते हैं और लोगों को खदान क्षेत्र से दूर भेजा जाता है। सोमवार को हुई घटना में इनमें से किसी मापदंड का पालन होता नजर नहीं आया है।

श्रम संगठनों ने जताया विरोध, लापरवाही का लगाया आरोप

घटना के बाद खदान क्षेत्र में तनाव का माहौल है। श्रमिक संगठनों ने आरोप लगाया है कि सिर्फ उत्पादन लक्ष्य पूरा करने की जल्दी में प्रबंधन सुरक्षा मानकों को नजरअंदाज कर रहा है। श्रमिक नेता कमलेश सिंह ने कहा कि हर बार मजदूरों की जान जोखिम में डाली जा रही है। मामले में उच्च स्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। घटना की खबर मिलते ही प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महापौर रामनरेश राय, जिला पंचायत सदस्य विजय अग्रवाल, जनपद अध्यक्ष शशिकला विक्रम सिंह, बजरंगी शाही, कमलेश सिंह, अब्दुल सलीम अस्पताल पहुंचे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सचिन तेंदुलकर के दंतेवाड़ा दौरे में बदलाव:परिवार के साथ सिर्फ छिंदनार जाएंगे, यहीं बच्चों से संवाद करेंगे, CM साय भी नहीं आ रहे

April 22, 2026

अवैध प्लाटिंग पर निगम की कार्रवाई:वैशाली नगर में बाउंड्रीवाल तोड़ी, मुरूम डालकर प्लॉट काटे जा रहे थे, निर्माण में इस्तेमाल हो रही सामग्री जब्त

April 22, 2026

बिलासपुर से दिल्ली के लिए रात में फ्लाइट:5 साल बाद 3 मई से नाइट लैंडिंग की शुरुआत, हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार

April 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068271
Views Today : 20
Views Last 7 days : 1060
Views Last 30 days : 4102
Total views : 89231
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.