![]()
.
सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीएसईबी कोरबा पूर्व में सरस्वती शिक्षा संस्थान का प्रांतीय सांस्कृतिक महोत्सव शुक्रवार को आयोजित हुआ। जिसका शुभारंभ नगर निगम के आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने किया।
अध्यक्षता विद्या भारती मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जुड़ावन सिंह ने की। कार्यक्रम में अन्य पदाधिकारी के रूप में सरस्वती शिक्षा समिति के अध्यक्ष नान भाई पटेल, व्यवस्थापक जोगेश लांबा, वनांचल सेवा न्यास समिति के सचिव चंद्र किशोर श्रीवास्तव, प्रांत संयोजक अनिल शर्मा, क्षेत्रीय सहसंयोजक प्रेमलाल पटेल, कोरबा विभाग समन्वयक दीपक सोनी, समन्वयक सूर्यकुमार पांडे, पूर्व व्यवस्थापक एवं वरिष्ठ पत्रकार विकास जोशी, विभिन्न विभागों से आए हुए प्राचार्य, प्रधानाचार्य, आचार्य, आचार्या, स्थानीय विद्यालय के कार्यक्रम प्रभारी एवं प्रतिभागी छात्र शामिल रहे।
आयोजित सांस्कृतिक महोत्सव में 18 विधाओं की प्रतियोगिता शामिल की गई। जिसमें रंगोली, चित्रकला, निबंध, स्वरचित कविता, प्रश्न मंच, मूर्ति कला, गीता पाठ, वंदे मातरम गायन, व्यक्तिगत गीत, एकलभजन, एकल अभिनय, आचार्य पत्र वाचन, तात्कालिक भाषण, मानस प्रथमाक्षरी, कथा कथन एवं तबला वादन शामिल है। मुख्य अतिथि ने सांस्कृतिक महोत्सव की प्रशंसा करते हुए इस डिजिटल युग में भी अपनी सांस्कृतिक धरोहर को बचाए रखने का एकमात्र श्रेय सरस्वती शिशु मंदिर को दिया। यह महोत्सव 26 से 28 सितंबर तक आयोजित है। इस सांस्कृतिक महोत्सव का मूल उद्देश्य छात्र-छात्राओं के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने का श्रेष्ठतम प्रयास है।
<
