Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh Weather Update| Rain Storm Alert Raipur Durg Rajnandgaon Bastar Kanker Sukma | 2 दिनों तक बारिश की चेतावनी, 11 जिलों में अलर्ट: बिजली गिरेगी, आंधी चलेगी, बाकी जगह मौसम सामान्य; 5 दिनों में 157% ज्यादा बरसा पानी – Chhattisgarh News
Breaking News

Chhattisgarh Weather Update| Rain Storm Alert Raipur Durg Rajnandgaon Bastar Kanker Sukma | 2 दिनों तक बारिश की चेतावनी, 11 जिलों में अलर्ट: बिजली गिरेगी, आंधी चलेगी, बाकी जगह मौसम सामान्य; 5 दिनों में 157% ज्यादा बरसा पानी – Chhattisgarh News

By adminOctober 7, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
100006094117206715401729224499 1759804389
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


भिलाई में बादलों के बीच धूप निकली हुई है।

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक पूरे छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में बादल गरजने और आंधी-तूफान जैसी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। इसके बाद 9 अक्टूबर से उत्तर छत्तीसगढ़ में वर्षा और गरज-चमक की तीव्रत

.

मौसम विभाग ने आज (बुधवार) बस्तर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, जशपुर, सरगुजा और बलरामपुर जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बिजली गिरने, तेज आंधी और गरज-चमक की चेतावनी दी गई है। अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है।

मानसून की वापसी अब तक मध्यप्रदेश से भी नहीं हुई है।

मानसून की वापसी अब तक मध्यप्रदेश से भी नहीं हुई है।

अक्टूबर में अब-तक 157% ज्यादा बरसा पानी

इस बार अक्टूबर माह में अब तक सामान्य से 157% अधिक बारिश दर्ज की गई है। आमतौर पर 5 अक्टूबर तक राज्य में औसतन 21.1 मिमी वर्षा होती है और मानसून लौट चुका होता है, लेकिन इस बार अब तक 54 मिमी से अधिक बारिश हो चुकी है।

मौसम विभाग के अनुसार, इस बार मानसून की वापसी में करीब 10 दिन की देरी हो सकती है। पिछले 24 घंटों में रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और बस्तर संभाग के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। सबसे अधिक वर्षा नारायणपुर और फरसगांव में 60 मिमी दर्ज की गई।

राज्य में सबसे ज्यादा तापमान 31.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया।

11 से अधिक जिलाें में यलो अलर्ट है। यह मौसम बिगड़ने की चेतावनी होती है।

11 से अधिक जिलाें में यलो अलर्ट है। यह मौसम बिगड़ने की चेतावनी होती है।

15 अक्टूबर के बाद मानसून लौटने के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक, 30 सितंबर तक हुई बारिश को मानसून की बारिश माना जाता है, जबकि इसके बाद की बारिश को ‘पोस्ट मानसून’ यानी मानसून के बाद की बारिश माना जाता है।

फिलहाल देश के कई हिस्सों से मानसून की वापसी शुरू हो चुकी है। छत्तीसगढ़ में आमतौर पर 5 अक्टूबर के आसपास सरगुजा की तरफ से मानसून लौटना शुरू होता है, लेकिन इस बार वापसी में देरी हो सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि इस बार प्रदेश में मानसून करीब 15 अक्टूबर के बाद लौटेगा, यानी सामान्य से करीब 10 दिन देरी से।

comp 12 5 1759803194

बेमेतरा में सबसे कम बरसा पानी

प्रदेश में अब तक 1167.4 मिमी औसत बारिश हुई है। बेमेतरा जिले में अब तक 524.5 मिमी पानी बरसा है, जो सामान्य से 50% कम है। अन्य जिलों जैसे बस्तर, राजनांदगांव, रायगढ़ में वर्षा सामान्य के आसपास हुई है। जबकि बलरामपुर में 1520.9 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 52% ज्यादा है। ये आंकड़े 30 सितंबर तक के हैं।

जानिए क्यों गिरती है बिजली

बादलों में मौजूद पानी की बूंदें और बर्फ के कण हवा से रगड़ खाते हैं, जिससे उनमें बिजली जैसा चार्ज पैदा होता है। कुछ बादलों में पॉजिटिव और कुछ में नेगेटिव चार्ज जमा हो जाता है। जब ये विपरीत चार्ज वाले बादल आपस में टकराते हैं तो बिजली बनती है।

आमतौर पर यह बिजली बादलों के भीतर ही रहती है, लेकिन कभी-कभी यह इतनी तेज होती है कि धरती तक पहुंच जाती है। बिजली को धरती तक पहुंचने के लिए कंडक्टर की जरूरत होती है। पेड़, पानी, बिजली के खंभे और धातु के सामान ऐसे कंडक्टर बनते हैं। अगर कोई व्यक्ति इनके पास या संपर्क में होता है तो वह बिजली की चपेट में आ सकता है।

zkk19 july slide 0217528334151757614451 1757732055
zkk19 july slide 0317528334641757614468 1757732062
zkk19 july slide 0117528334381757614483 1757732107



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सचिन तेंदुलकर के दंतेवाड़ा दौरे में बदलाव:परिवार के साथ सिर्फ छिंदनार जाएंगे, यहीं बच्चों से संवाद करेंगे, CM साय भी नहीं आ रहे

April 22, 2026

अवैध प्लाटिंग पर निगम की कार्रवाई:वैशाली नगर में बाउंड्रीवाल तोड़ी, मुरूम डालकर प्लॉट काटे जा रहे थे, निर्माण में इस्तेमाल हो रही सामग्री जब्त

April 22, 2026

बिलासपुर से दिल्ली के लिए रात में फ्लाइट:5 साल बाद 3 मई से नाइट लैंडिंग की शुरुआत, हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार

April 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068271
Views Today : 20
Views Last 7 days : 1060
Views Last 30 days : 4102
Total views : 89231
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.