Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh: Two friends murdered a young man in Raigarh. | रायगढ़ में 2 दोस्तों ने की युवक की हत्या: शराब के बहाने बुलाया, रॉड से मारा, सिर में पेचकस से किया वार, दोनों आरोपी गिरफ्तार – Raigarh News
Breaking News

Chhattisgarh: Two friends murdered a young man in Raigarh. | रायगढ़ में 2 दोस्तों ने की युवक की हत्या: शराब के बहाने बुलाया, रॉड से मारा, सिर में पेचकस से किया वार, दोनों आरोपी गिरफ्तार – Raigarh News

By adminOctober 24, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
murder dabri dharm 1 1761301107
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


हत्या के मामले में SDOP ने खुलासा करते हुए बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक युवक की लाश डबरी में मिली। शव पर चोट के निशान थे। पुलिस ने मामले में दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान पता चला कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने रोड और पेचकस से हमला करके युवक की हत्या की। मामला धरमजयगढ़ थान

.

एसडीओपी सिद्धांत तिवारी ने बताया कि धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के डुगरूपारा निवासी 19 वर्षीय कैलाश सारथी का शव बुधवार सुबह चांदमारी डबरी में मिला। सूचना पाते ही एसपी, एएसपी, एसडीओपी, साइबर सेल और एफएसएल की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में मृतक के सिर पर गंभीर चोटें, दाहिने कान कटे होने और गले पर नाखूनों के निशान पाए गए।

घटनास्थल पर खून के धब्बे और घसीटने के निशान मिलने से स्पष्ट हुआ कि कैलाश की हत्या की गई और सबूत छिपाने के लिए शव डबरी में फेंका गया।

पुलिस ने मृतक के रिश्तेदारों और दोस्तों से पूछताछ की। जांच में पता चला कि घटना की रात कैलाश को जेलपारा निवासी सुरेश यादव उर्फ लल्ला (26 वर्ष) और अजीत कुमार यादव (23 वर्ष) के साथ अंतिम बार देखा गया था।

पुलिस ने मामले में पूछताछ की, तो उन्होंने अपना अपराध स्वीकार किया

पुलिस ने मामले में पूछताछ की, तो उन्होंने अपना अपराध स्वीकार किया

दोस्तों ने हत्या के जुर्म को कबूल किया

पुलिस ने दोनों दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने जुर्म कबूल कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मंगलवार रात करीब 9 बजे नराई टिकरा में मृतक कैलाश के साथ रुपए लेन-देन को लेकर गाली-गलौज और विवाद हुआ था। इस विवाद और पुरानी रंजिश के चलते दोनों ने मिलकर कैलाश की हत्या की योजना बनाई।

दोस्तों ने शराब के बहाने बुलाकर किया हमला

चांदमारी क्षेत्र में आरोपी सुरेश और अजीत ने कैलाश को शराब पीने के बहाने बुलाया। उसने आने से पहले वहां उन्होंने लोहे की रॉड का छिपा दिया था। जब कैलाश वहां पहुंचा तो तीनों ने साथ मिलकर शराब पी। इसके बाद पहले से छिपाए लोहे की रॉड से सुरेश ने कैलाश के सिर पर वार कर दिया। वार के बाद कैलाश गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा।

सिर पर पेचकस से हमला कर की हत्या, शव डबरी में फेंका

इसके बाद अजीत ने मोटरसाइकिल में रखे पेचकस से कैलाश के सिर पर दो-तीन वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सबूत छिपाने के लिए दोनों आरोपियों ने शव को घसीटकर डबरी में फेंक दिया और लोहे की रॉड, पेचकस के साथ मृतक का मोबाइल खेत में फेंक दिया।

पुलिस ने आरोपियों के बताए स्थान से ये सामान बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

होटल में 3 लाख का एक्सपायर्ड पैक्ड फूड,खराब मिठाई मिली:सरगुजा बस स्टैंड के होटल व डेली निड्स में छापा, लाइसेंस सस्पेंड, 50 हजार जुर्माना

April 30, 2026

रायगढ़ में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खेलाते 3 गिरफ्तार:अलग-अलग ठिकानों पर पुलिस ने दी दबिश, 3 मोबाइल समेत 51 हजार कैश जब्त

April 30, 2026

महासमुंद में 11 केवी लाइन पर काम करते युवक घायल:अचानक बिजली चालू होने से करंट लगा, 20 फीट ऊंचे खंभे से गिरा,अस्पताल में भर्ती

April 30, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069293
Views Today : 109
Views Last 7 days : 963
Views Last 30 days : 4068
Total views : 90297
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.